Begin typing your search...

'मेरे सामने ऊंची आवाज में बात नहीं...' वीकेंड का वार में कनिका मान पर भड़के सलमान खान, स्काउट ओपी को क्या समझाया?

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा कनिका मान पर फूट पड़ा. घर में बहस के दौरान ऊंची आवाज में बात करने पर सलमान ने उन्हें सख्त लहजे में समझाया. वहीं, स्काउट ओपी को भी सलमान ने उनकी गेमिंग पहचान और फैंस की याद दिलाते हुए बीते कल को छोड़कर मौजूदा खेल पर ध्यान देने की सलाह दी.

मेरे सामने ऊंची आवाज में बात नहीं... वीकेंड का वार में कनिका मान पर भड़के सलमान खान, स्काउट ओपी को क्या समझाया?
X

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में इस बार सलमान खान के निशाने पर कनिका मान और स्काउट ओपी रहे. सलमान ने जहां कनिका मान को घरवालों से बातचीत के दौरान उनके बिहेवियर को लेकर फटकार लगाई, वहीं स्काउट ओपी को उनकी गेम और जिम्मेदारी का एहसास कराया.

दरअसल, सलमान खान ने कनिका मान से सवाल किया कि जब आर काजी से स्टैंड लेने की बात हो रही थी, तब उन्होंने अपनी दोस्त को मजबूती से अपनी बात क्यों नहीं समझाई? इस पर कनिका ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने काजी से जिस तरह आराम से बात की थी, उसी तरह अपनी दोस्त से भी कहा था कि सेफ प्ले मत करो और लव के साथ ड्यूटी कर लो.

इसके बाद आम्रपाली ने कनिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उदिति और माही की बात आई थी, तब उन्होंने किस्मत से जुड़ा एक शब्द उठाकर उसे मुद्दा बना दिया था. कैप्टेंसी के दौरान भी वह इस बात को खींचती रहीं. इस पर कनिका भड़क गईं और तेज आवाज में बोलीं कि उन्हें सिखाएंगी कि बात को खींचना किसे कहते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने लव से भी उतनी ही आराम से बात की थी और वह घर के हर सदस्य से इसी तरह बात करती हैं.

इसी बीच आर काजी ने कनिका को याद दिलाया कि जब लव की इज्जत पर बात आई थी, तब माही ने कहा था कि अगर वह वहां होतीं तो थप्पड़ मार देतीं. काजी के मुताबिक, उस वक्त कनिका को आवाज उठानी चाहिए थी. उन्होंने यह भी कहा कि लव के लिए कही गई इतनी घटिया बात पर कनिका को उससे माफी मांगनी चाहिए थी. इस पर कनिका और तेज आवाज में बोलने लगीं और उन्होंने कहा कि बिना बात उन पर सवाल न उठाए जाएं.

हमें Whatsapp पर फॉलो करें हमें Instagram पर फॉलो करें

मामला बढ़ता देख आर काजी ने भी कनिका को आराम से बात करने की सलाह दी. इसके बाद सलमान खान ने कनिका को साफ शब्दों में कहा, 'मेरे सामने ऊंची आवाज में बात मत करो.' इस तरह सलमान ने कनिका को उनके बातचीत करने के तरीके पर आईना दिखाया.

सलमान ने स्काउट ओपी को दी नसीहत

कनिका के बाद सलमान खान ने स्काउट ओपी को भी समझाया. उन्होंने कहा कि वह याद करें कि वह कौन हैं. वह एक गेमर हैं और अच्छे गेमर्स में उनकी गिनती होती है. उन्हें अपने बीते कल का बोझ लेकर नहीं चलना चाहिए, बल्कि वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए.

सलमान ने स्काउट से कहा कि जब उनके इमोशंस बढ़ जाते हैं तो उनका आईक्यू काम करना बंद कर देता है. उनके बहुत सारे फैंस हैं, इसलिए उन्हें अपने व्यवहार और खेल के जरिए एक अच्छी मिसाल पेश करनी चाहिए.

बुरे दौर की बात की

सलमान ने अपनी जिंदगी के बुरे दौर का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी मुश्किल समय से गुजरे हैं और उससे बाहर निकले हैं. उन्होंने स्काउट को अपनी गेमिंग कम्युनिटी के प्रति जिम्मेदारी समझने का मौका भी दिया.

सलमान ने धक्का देने और धमकी देने जैसी हरकतों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को रिप्रेजेंट करने वाला गेमर अगर इस तरह की चीजों से लोगों को प्रेरित करेगा, तो यह सही मेसेज नहीं है. उन्होंने स्काउट को अपने फैंस और पहचान की अहमियत समझाते हुए अपने खेल और व्यवहार में सुधार लाने की सलाह दी.

bollywood
अगला लेख