Begin typing your search...

क्या पुलिस कस्टडी में हुई 23 साल के रिहान की मौत? बेबस पिता ने सब कुछ बेचकर भी बेटे को नहीं बचा पाए- Ground Report

X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी

Published on: 15 Nov 2026 10:59 PM

हरियाणा के फरीदाबाद में एक सरपंच के घर हुई 1.48 करोड़ रुपये की कथित चोरी की जांच अब 23 साल के रिहान की मौत को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में है. उत्तर प्रदेश के अमरोहा से रिहान को पूछताछ के लिए उठाए जाने के बाद उसके परिवार ने हरियाणा पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर और 18 लाख रुपये वसूलने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता का दावा है कि बेटे ने फोन पर रोते हुए कहा था- 'पापा मुझे बचा लो, मैं मर जाऊंगा.' परिवार को बाद में उसकी मौत की खबर मिली. रिहान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस की भूमिका क्या थी और परिवार आखिर क्या इंसाफ मांग रहा है? देखिए स्टेट मिरर की यह ग्राउंड रिपोर्ट.


अगला लेख