भोजपुरी स्टार निरहुआ कितने अमीर? महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं Dinesh Lal Yadav
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को भला कौन नहीं जानता है. करोड़ों की संपत्ति और महंगी गाड़ियों के शौक के चलते फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि आखिर निरहुआ कितने अमीर हैं.;
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के लिए ही नहीं, बल्कि लग्ज़री लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं. पर्दे पर देसी अंदाज़ में दिखने वाले निरहुआ असल जिंदगी में महंगी गाड़ियों और शानदार सुविधाओं के शौकीन माने जाते हैं, जिसने उनके फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
फिल्मों, म्यूजिक, स्टेज शो और पॉलिटिक्स तक फैले उनके करियर ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई है. अक्सर सवाल उठता है कि आखिर निरहुआ कितने अमीर हैं और उनके पास कौन-कौन सी लग्ज़री कारें हैं?
कितने करोड़ के मालिक है निरहुआ?
निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. वह अपनी फिल्मों और गानों के चलते जमकर कमाई करते हैं. उन्हें एक फिल्म के लिए 50 लाख तक की फीस मिलती है. निरहुआ की नेटवर्थ करीब 9 करोड़ रुपये है.
लग्जरी गाड़ियों के शौकीन
निरहुआ को महंगी और स्टाइलिश गाड़ियों का भी शौक है. उनके गैरेज में रेंज रोवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक बाइक शामिल है. इन गाड़ियों की कुल कीमत लगभग 55 लाख रुपये बताई जाती है. उनकी ये गाड़ियां उनके लाइफस्टाइल और सफलता की झलक दिखाती हैं.
दिनेश लाल यादव की लव लाइफ
भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पर्दे पर जितने रंगीन और रोमांटिक नजर आते हैं, असल जिंदगी में उतने ही सिंपल इंसान हैं. साल 2000 में उन्होंने मंशा देवी से शादी रचाई थी. हालांकि, फिल्मों में उनकी जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ खूब पसंद की जाती है. स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री इतनी दमदार है कि अक्सर लोगों ने इसे रियल लाइफ से जोड़ दिया. वहीं, बहुत कम लोग जानते हैं कि निरहुआ की जिंदगी में प्यार की कहानी फिल्मों से पहले ही शुरू हो गई थी. 12वीं क्लास के दिनों में उन्हें किसी से सच्चा लगाव हुआ था. वह पहला प्यार मासूम था, लेकिन वक्त और हालात के साथ अधूरा रह गया.
फिल्मों से राजनीति तक का सफर
निरहुआ सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में ही काम नहीं करते बल्कि वह टीवी की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. इतना ही नहीं, निरहुआ टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस सीजन 6’ के कंटेस्टेंट रह चुके हैं. साल 2012 में वे देश के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 6’ में नजर आए थे. भले ही शो में उनका सफर छोटा रहा, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ. इसके साथ ही वे राजनीति में भी एक्टिव हैं. निरहुआ आजमगढ़ से सांसद रह चुके हैं.