3 दिन में 500 करोड़ पार Dhurandhar: The Revenge, क्या कर लेगी 2000 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई और सिर्फ तीन दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. जबरदस्त एक्शन, दमदार कहानी और रणवीर सिंह की डबल रोल एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया.

( Image Source:  IMDB )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

Dhurandhar The Revenge Box Office Day 3: 'धुरंधरः द रिवेंज' फिल्म रिलीज होते ही लोगों के बीच खूब चर्चा में आ गई है. रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह जासूसी थ्रिलर फिल्म दर्शकों की सारी उम्मीदों पर खरी उतरी है और बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. पहले भाग 'धुरंधर' के रिलीज होने के सिर्फ कुछ महीनों बाद ही यह दूसरा भाग आया है, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया है.

रिलीज के महज तीन दिनों में ही इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. जिससे बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं. यह फिल्म भारतीय अंडरकवर जासूस जसकीरत सिंह रंगी की कहानी दिखाती है, जो हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान के लयारी इलाके के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है. वहां वह बहुत बड़े और अजेय गैंगस्टर बन जाता है. कहानी में एक्शन, बदला और जासूसी के रोमांच भरे मोड़ हैं, जो दर्शकों को बांधे रखते हैं. 

IMDB

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सफर

  • फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले ही शुरू हो गया था. 18 मार्च 2026 को पेड प्रीव्यू शो में इसने रिकॉर्ड 43 करोड़ रुपये कमाए, जो भारतीय फिल्मों के प्रीमियर इतिहास में सबसे ज्यादा है. पहले दिन को भारत में नेट कलेक्शन 102.55 करोड़ रुपये रहा. 
  • दूसरे दिन (शुक्रवार) को थोड़ी गिरावट आई और 80.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ. 
  • तीसरे दिन (शनिवार) को जबरदस्त उछाल आया, लगभग 40% की बढ़ोतरी के साथ 113 करोड़ रुपये कमाए गए. 
  • प्रीव्यू सहित इस तरह तीन दिनों में भारत में कुल नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 404.54 करोड़ रुपये हो गया.  विदेशी बाजारों से भी 96.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन आया, जिससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपये पार हो गया. यह आंकड़े Sacnilk जैसी विश्वसनीय साइटों के अनुसार हैं और फिल्म अभी भी तेजी से कमाई कर रही है. 

फिल्म की कहानी और एक्टर्स 

फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' पहले भाग में रहमान डकैत की मौत के बाद की घटनाओं को आगे बढ़ाती है. हमजा (रणवीर सिंह) अब लयारी के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा करने और इनाम हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करता है. उसका मकसद सिर्फ पावर हासिल करना नहीं, बल्कि हर खतरे को जड़ से खत्म करना भी है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन हैं, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखते हैं. कहानी रोचक होने के साथ-साथ सभी कलाकारों की एक्टिंग भी लाजवाब है। रणवीर सिंह ने दोहरी भूमिका में कमाल किया है. संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और बाकी कलाकारों ने भी अपने किरदारों में जान डाल दी है. दर्शक और क्रिटिक्स दोनों ही एक्टिंग, डायरेक्शन और एक्शन की खूब तारीफ कर रहे हैं.  

IMDB

ये भी पढ़ें :Dhurandhar 2 में अतीक अहमद का किरदार निभाने वाले Salim Siddiqui कौन? 12th Fail से लेकर Mirzapur तक में दिखे

क्या बना लेगी 2,000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड क्लब?

'धुरंधरः द रिवेंज' की इस शानदार रफ्तार को देखकर लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़े मुकाम हासिल करने वाली है. अभी सिर्फ शुरुआती तीन दिनों में ही इसने 500 करोड़ रुपये का ग्लोबल आंकड़ा पार कर लिया है, और इस स्पीड से चलती रही तो यह 2,000 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल होने की मजबूत दावेदार बन सकती है. फिलहाल इस क्लब में सिर्फ आमिर खान की फिल्म 'दंगल' (2016) ही एकमात्र भारतीय फिल्म है, जिसने दुनिया भर में लगभग 2,070 करोड़ रुपये कमाए थे. अगर 'धुरंधर 2' ऐसा कर पाई, तो यह आमिर खान के बाद दूसरी हिंदी फिल्म बनेगी जो इस ऐतिहासिक लक्ष्य तक पहुंचेगी. 

वर्ल्डवाइड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप लिस्ट

दंगल: लगभग 2,070 करोड़ रुपये

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन: लगभग 1,788 करोड़ रुपये

पुष्पा 2: द रूल: लगभग 1,742 करोड़ रुपये

धुरंधर (पहला भाग): लगभग 1,307-1,350 करोड़ रुपये

केजीएफ 2: लगभग 1,215 करोड़ रुपये

आरआरआर: लगभग 1,230 करोड़ रुपये

जवान: लगभग 1,160 करोड़ रुपये

कल्कि 2898 ईस्वी: लगभग 1,042 करोड़ रुपये

Similar News