अयान, कुमार सानु का बेटा है! Tanya Mittal के फैंस के दावों पर भड़की Kunicaa Sadanand; कहा- इतना भी नीचे मत गिरो

Bigg Boss 19 में साथ दिखीं कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल की दोस्ती शो के अंत तक दुश्मनी में बदल गई. अब बेटे अयान को लेकर लगाए गए आरोपों पर कुनिका ने ट्रोल्स को सख्त और कानूनी जवाब दिया है.;

( Image Source:  X: Tanya Mittal, @Kunicaasadanand )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 10 Feb 2026 8:48 AM IST

कुनिका सदानंद (Kunicaa Sadanand) और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का 'बिग बॉस' 19 में रिश्ता शुरू में बहुत अच्छा था, लेकिन बाद में काफी खराब हो गया. दोनों के बीच घर में कई बार तेज बहस हुई और बाहर आने के बाद भी यह रिश्ता ठीक नहीं हुआ. अब दोनों एक-दूसरे के बारे में इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर बातें कर रही हैं, जिससे उनके फैंस भी आपस में लड़ रहे हैं. जिसके बाद कुनिका को ट्रोलर्स के खिलाफ अपना बयान जारी करना पड़ा. सिर्फ इतना ही नहीं एक यूजर ने यह तक दावा कर दिया है. कुनिका का बेटा अयान उनके एक्स-बॉयफ्रेंड और सिंगर कुमार सानु का बेटा. जिसके बाद कुनिका काफी भड़क गई है. 

तान्या की फैन @AChaturvedi__ ने अयान और कुमार सानू के फीचर मैच करते हुए लिखा अरे, उम—मैं ये कैसे कहूं? हम सबने ये देखा है. हमने कुनिका को देखा है, हमने उसे सुना है, ठीक है? हमने उसे #TanyaMittal से कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए देखा है कि कैसे शादी गई और ये सब.  लेकिन मुझे लगता है कि वो एक बहुत, बहुत, बहुत ज़रूरी बात भूल गई @Kunicaa तभी सच बताना था ना बाबू.' 

क्या रहा कुनिका का जवाब?

कुनिका ने यूजर आँचल के दावों पर जवाब देते हुए लिखा, 'अब तो मामला हाथ से निकल रहा है. इसमें मेरे परिवार के सदस्य और एक और व्यक्ति शामिल हैं जिनके पास 'व्यक्तिगत अधिकार' हैं. मैं इस गंदी ज़बान वाले को बख्शने वाला नहीं हूं. मैडम चतुर्वेदी, देखते रहिए, और अंत में मैं @itanyamittal से पूछती हूं और उनके फैंस से, क्या सच में यही आपको खुश करता है, और आप अपनी लोकप्रियता या अपनी क्रूर ताकत पर गर्व करते हैं?.

इतना भी नीचे मत गिरो 

कुनिका ने एक्स हैंडल पर और भी अन्य ट्रोल्स को साफ-साफ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वे कभी इंटरव्यू में तान्या के खिलाफ बुरी बात नहीं बोलीं, लेकिन तान्या बाहर आकर उन्हें गलत दिखा रही हैं. कुनिका ने फैंस से कहा कि किसी की आलोचना करने के लिए इतना नीचा मत गिरो. उन्होंने ट्रोल करने वालों की परवरिश पर सवाल उठाए और कहा कि वे खुद को नीचा न दिखाएं. एक फैन ने उन्हें 'विक्टिम कार्ड' खेलने का आरोप लगाया तो कुनिका ने चेतावनी दी कि उन्हें उकसाया न जाए. उन्होंने यह भी कहा कि तान्या शो से पहले किसी को पता नहीं था, लेकिन शो करके फेमस हुईं और अब शो, होस्ट और बाकी लोगों के बारे में बुरा बोल रही हैं. कानूनी धमकी भी दी. जब एक ट्रोल ने बहुत बुरे शब्द इस्तेमाल किए तो कुनिका ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी. 

शो के दौरान और बाहर क्या हुआ?

शो में दोनों के बीच कई बार तीखी बहस हुई. कुनिका ने तान्या को 'बिगड़ी हुई बच्ची' कहा और उनके संस्कारों पर सवाल उठाए. तान्या ने भी कुनिका पर कई बातें कहीं.  शो खत्म होने के बाद बाहर निकलने पर भी बातें जारी रहीं। इंटरव्यू में कुनिका ने फरहाना भट्ट का साथ दिया और तान्या के बारे में कहा कि वे दिखावटी हैं, चालाक हैं और सुर्खियों में रहना चाहती हैं. कुनिका का कहना था कि तान्या ने घर में उनके साथ, फरहाना, अमाल मलिक, नीलम गिरी और जीशान के साथ दिमागी खेल खेले और धोखा दिया. तान्या के फैंस ने कुनिका को ट्रोल किया. तान्या के कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर कुनिका को बुरा-भला कहा. उन्होंने कुनिका पर तान्या से जलन करने और उन्हें गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया. 

कैसे दोस्त बनें दुश्मन?

शुरुआत में दोनों अच्छी दोस्त थीं. 'बिग बॉस' 19 के पहले कुछ हफ्तों में कुनिका, तान्या और नीलम गिरी तीनों बहुत करीब थी. वे साथ में हंसती-खेलती दिखती थीं और एक-दूसरे का साथ देती थीं. लेकिन धीरे-धीरे चीजें बदल गईं. एक दिन किचन में काम करते वक्त तान्या ने कुछ बातों पर गुस्सा दिखाया. तब कुनिका ने तान्या से कहा, 'अगर खाना बनाना नहीं आता तो क्या तुम्हारी मम्मी ने तुम्हें संस्कार नहीं दिए? यह बात सुनकर तान्या बहुत दुखी हो गईं. उन्होंने रोते हुए कहा कि उनकी मां उनके लिए सब कुछ हैं और कुनिका को उनकी मां के बारे में ऐसा नहीं बोलना चाहिए था. इसके बाद घर के बाकी लोग तान्या के साथ खड़े हो गए. तान्या ने कुनिका से कहा कि उन्होंने कभी कुनिका के कप्तान बनने का क्रेडिट नहीं लिया, लेकिन कुनिका ने उनके संघर्षों पर शक किया और बुरा व्यवहार किया. इस घटना के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं. पहले जैसा प्यार और दोस्ती कभी वापस नहीं आई. 

Similar News