ICU में एडमिट Anurag Dobhal से मिलने पहुंची पत्नी रितिका चौहान, एक बार भी अस्पताल नहीं गए माता-पिता और भाई
'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट और यूट्यूबर UK07 राइडर यानी अनुराग डोभाल का दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गंभीर एक्सीडेंट हो गया. हादसे के समय वे इंस्टाग्राम लाइव पर थे और फिलहाल अस्पताल के ICU में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं.
'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal), जिन्हें ज्यादातर लोग UK07 राइडर के नाम से जानते हैं, शनिवार रात को एक बहुत ही दुखद हादसे का शिकार हो गए. दरअसल यह उनका एक तरह का सुसाइड लाइव वीडियो था जिसे 80,000 से ज्यादा लोग देख रहे थे. तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया जिसने सभी को डरा के रख दिया. फिलहाल अनुराग डॉक्टरों की निगरानी में ICU में है. अब बात करते है कि आखिर परिवार से कौन कौन मिलने गया. अनुराग की पत्नी रितिका चौहान डोभाल और उनके कुछ रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और उनसे मिले. लेकिन खबरों के मुताबिक, अनुराग के अपने परिवार (माता-पिता और भाई) का कोई सदस्य उनसे मिलने नहीं आया.
अनुराग के पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल ने पहले ही एक स्थानीय अखबार में पब्लिक नोटिस जारी करके अनुराग और उनकी पत्नी रितिका को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था. इस नोटिस में उन्होंने साफ लिखा कि अनुराग और रितिका अब उनकी किसी भी चल-अचल संपत्ति से जुड़े नहीं हैं, और भविष्य में उनके किसी भी काम या लेन-देन की जिम्मेदारी वे खुद लेंगे. परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. कुछ दिन पहले अनुराग ने यूट्यूब पर एक बहुत लंबा (लगभग 2 घंटे का) व्लॉग पोस्ट किया था. उसमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई कलाम इंक (अतुल डोभाल) पर मानसिक उत्पीड़न और टॉर्चर का आरोप लगाया था.
कब हुई घटना?
यह घटना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (जो दिल्ली-देहरादून राजमार्ग का हिस्सा है) पर हुई. अनुराग उस समय इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन कर रहे थे. लाइव में वे काफी इमोशनल दिख रहे थे और अपनी कार बहुत तेज स्पीड (लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे ज्यादा) से चला रहे थे. लाइव के दौरान अनुराग रोते हुए अपनी मां से कह रहे थे कि 'मां, अगले जन्म में बस मुझे प्यार दे देना, मुझे बहुत जरूरत थी प्यार की.' उन्होंने अपनी इस रोड राइड को अपनी 'लास्ट राइड' भी बताया. अचानक उनकी कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई, कई बार पलटी और दूसरी लेन में जा घुसी. यह हादसा रात करीब 10:20 बजे के आसपास हुआ, जब वे मेरठ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे. हादसे की जगह हवा हवाई रेस्टोरेंट के पास बताई जा रही है. लाइव सेशन को उस समय 80,000 से ज्यादा लोग देख रहे थे, और अचानक वीडियो बंद हो गया, जिससे सब बहुत डर गए. हादसे के बाद अनुराग को गंभीर चोटें आईं. उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. रविवार सुबह उनके मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपडेट दिया कि अनुराग को आईसीयू में रखा गया है और उनकी हालत गंभीर है, लेकिन डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं.
क्या है परिवार पर आरोप?
उन्होंने कहा था कि उनकी इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार ने उन्हें परेशान किया, संपत्ति उनके नाम से हटा दी और उन्हें बहुत दुख दिया. उन्होंने यहां तक कहा था कि 'अगर मेरी मौत हो जाती है तो इसके लिए ये लोग जिम्मेदार होंगे'. इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई. कई बड़े यूट्यूबर्स और बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट्स ने अनुराग के लिए सपोर्ट मैसेज पोस्ट किए. इसमें मुनव्वर फारूकी, रजत दलाल, अली गोनी, अभिषेक कुमार, श्री फैसु, मनीषा रानी, एल्विश यादव और प्रिंस नरूला जैसे नाम शामिल हैं.
कौन-कौन आया सपोर्ट में?
एल्विश यादव ने एक वीडियो में कहा कि UK07 राइडर उनके लिए भाई जैसा है. जब अनुराग का वो लंबा वीडियो आया था, तो उन्होंने फोन करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हुई. फैजू ने कहा कि अनुराग ने हमें सिखाया कि अपनी भावनाओं को दबाकर नहीं रखना चाहिए. परिवार में किसी एक सदस्य से तो बात शेयर करनी चाहिए. रजत दलाल ने बताया कि अनुराग और रितिका जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं, इसलिए उन्हें इस खुशी का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी समस्या ऐसी नहीं जिसका हल न निकल सके. फिलहाल अनुराग आईसीयू में हैं और उनकी सेहत पर सबकी नजर है.