Allu Sirish ने गर्लफ्रेंड Nayanika Reddy से रचाई शादी, सितारों का लगा जमावड़ा; देखें खास तस्वीरें

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से 6 मार्च 2026 को हैदराबाद में पारंपरिक अंदाज़ में शादी कर ली. इस ग्रैंड वेडिंग में राम चरण , सूर्या समेत फिल्म और बिजनेस जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं.

( Image Source:  X: @allusirish__ )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश (Allu Sirish) ने 6 मार्च 2026 को अपनी लंबे समय से साथ चल रही गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से शादी कर ली है. यह शादी हैदराबाद में हुई, जो काफी खास और पारंपरिक तरीके से मनाई गई. पिछले कुछ हफ्तों से यह जोड़ा खूब सुर्खियों में रहा, क्योंकि उनकी शादी से जुड़ी तैयारियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे थे. शादी से पहले कई खास रस्में हुईं. करीब एक महीने पहले दुबई में अल्लू परिवार और उनके करीबी दोस्तों ने इस जोड़े के लिए एक बड़ा जश्न मनाया. फिर 13 फरवरी को पारंपरिक पसुपु (हल्दी) समारोह हुआ, जिसमें राम चरण के परिवार के साथ कई करीबी लोग शामिल हुए.

कुछ दिन पहले पेल्ली कोडुकु जैसी और रस्में भी पूरी हुईं, जिसमें रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा जैसी कई मशहूर हस्तियां आईं. शादी से ठीक पहले 2 मार्च को हैदराबाद के अल्लू स्टूडियो में एक बहुत ग्रैंड प्री-वेडिंग रिसेप्शन रखा गया. इसमें फिल्म, राजनीति और बिजनेस जगत के बड़े-बड़े लोग शामिल हुए.

रिसेप्शन के बाद अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर की और सभी मेहमानों को दिल से धन्यवाद कहा. उन्होंने लिखा कि "हम उन सबका शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने रिसेप्शन में आकर नए जोड़े को आशीर्वाद दिया. दुनिया भर से मिली शुभकामनाओं से हमारा दिल कृतज्ञता से भर गया है. आपके प्यार और स्नेह के लिए थैंक यू अल्लू परिवार.' 

शादी में कई सितारे पहुंचे, जैसे राम चरण और उनकी पत्नी उपासना, साई धर्म तेज, वैष्णव तेज, तमिल स्टार सूर्या, और कई अन्य. अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने भी एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वे शाम के लुक की झलक दिखा रहे थे. स्नेहा हल्के नीले रंग की सुनहरे बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि अल्लू अर्जुन पारंपरिक तेलुगु ऑउटफिट में नजर आए.

अल्लू सिरीश और नयनिका की लव स्टोरी?

अल्लू सिरीश और नयनिका की लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक है. उनकी पहली मुलाकात अक्टूबर 2023 में हुई थी, जब वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी के जश्न में एक्टर नितिन और उनकी पत्नी शालिनी ने एक पार्टी रखी थी. शालिनी की अच्छी दोस्त नयनिका भी वहां थीं. सिरीश ने एक वीडियो में बताया कि 'उसी रात हमारी लव स्टोरी शुरू हो गई. आज दो साल बाद हमारी सगाई हो चुकी है. अगर मेरे बच्चे कभी पूछेंगे कि 'यह सब कैसे शुरू हुआ?', तो मैं उन्हें यही कहानी सुनाऊंगा यह हमारी 'हाउ आई मेट योर मदर' वाली कहानी है.' नयनिका ने भी उसी वीडियो में लिखा कि 'जब मैं सिरीश के साथ होती हूं, तो मुझे एक छोटे बच्चे जैसा महसूस होता है। उनका प्यार और स्नेह मुझे पूरी तरह से मोहित कर लेता है. उनकी करुणा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है.' 

नयनिका रेड्डी कौन हैं?

नयनिका रेड्डी हैदराबाद की रहने वाली एक सफल बिजनेसवुमन हैं. वे एक अच्छे और प्रतिष्ठित उद्यमी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. अल्लू परिवार के उलट, उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई सीधा कनेक्शन नहीं है. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है (चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री) और बाद में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी पढ़ाई की. वे कुछ कंपनियों में मैनेजिंग डायरेक्टर और ऑपरेशंस की भूमिका में काम करती हैं, जैसे विजमोहन कंस्ट्रक्शंस और प्रजय इंजीनियर्स. नयनिका काफी प्राइवेट लाइफ जीती हैं और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं. यह शादी अल्लू-कोनिडेला परिवार के लिए एक और खुशी का मौका बनी, और पूरी तरह से पारंपरिक और प्यार भरी रही. 

Similar News