PM Kisan Samman Nidhi: ₹2000 की अगली किस्त का इंतजार क्‍या जल्‍द होगा खत्म, क्‍या है ताजा अपडेट?

PM Kisan Samman Nidhi : देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक मार्च 2026 में किसानों के खातों में ₹2000 की अगली किस्त ट्रांसफर की जा सकती है.

Curated By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 7 March 2026 10:26 AM IST

PM Kisan Samman Nidhi : देशभर के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हर चार महीने में मिलने वाली ₹2000 की यह राशि किसानों के लिए बड़ी आर्थिक मदद साबित होती है. अब 22वीं किस्त को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है, जिससे किसानों के बीच उम्मीदें बढ़ गई हैं.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक अगली किस्त को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लाभार्थियों की सूची तथा जरूरी दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या जल्द ही किसानों के खातों में ₹2000 ट्रांसफर होने वाले हैं और इस बार किन किसानों को योजना का लाभ मिलेगा. फिलहाल, सबसे बड़ा अपडेट यह है कि इस समय 22वीं किस्त को लेकर देशभर के करोड़ों किसान ₹2000 की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

22वीं किस्त कब आ सकती है?

सूत्रों के मुताबिक PM किसान योजना की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी होने की संभावना है. कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान 13 मार्च के आसपास किस्त जारी या घोषणा हो सकती है, हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है.

किसानों को कितने पैसे मिलते हैं?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में कुल ₹6000 की आर्थिक सहायता मिलती है. यह राशि तीन किस्तों में ₹2000-₹2000 करके सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है.

किस वजह से कुछ किसानों की किस्त रुक सकती है?

सरकार ने लाभार्थियों की सूची की जांच शुरू की है, इसलिए कई किसानों की किस्त अटक सकती है. मुख्य कारण e-KYC पूरा न होना, आधार और बैंक खाता लिंक न होना, जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी और एक ही परिवार के कई लोगों का नाम सूची में होना. इन कारणों से हजारों किसानों के नाम सूची से हटाए जाने की भी संभावना बताई जा रही है.

21वीं किस्त कब जारी हुई थी?

इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. उसी के बाद अब अगली यानी 22वीं किस्त का इंतजार हो रहा है. अब बताया जा रहा है कि 13 मार्च को असर दौरे के दौरान पीएम मोदी इसका एलान कर सकते हैं.

किसान अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं. किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. Farmer’s Corner में Beneficiary Status पर क्लिक करें. आधार नंबर, मोबाइल या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें. आपको किस्त का पूरा रिकॉर्ड दिखाई देगा. किसानों को सलाह है कि अगर अभी तक e-KYC नहीं कराया है तो तुरंत कर लें. वरना अगली किस्त रुक सकती है.

Similar News