SAVE America Act पर अड़े ट्रंप! क्या है यह बिल और क्यों मचा है इस पर सियासी घमासान; जानें हर सवाल का जवाब
अमेरिका की राजनीति में इन दिनों SAVE America Act को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है. राष्ट्रपति Donald Trump ने साफ संकेत दिया है कि यह मुद्दा उनके लिए बेहद अहम है और इसे लेकर वॉशिंगटन में सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है.
अमेरिका की राजनीति में इन दिनों SAVE America Act को लेकर जोरदार बहस छिड़ी हुई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बिल को पास कराने पर जोर दे रहे हैं और उन्होंने साफ कहा है कि जब तक यह कानून लागू नहीं होता, तब तक वे किसी दूसरे बिल को मंजूरी नहीं देंगे.
कुछ लोग इसे बिल को चुनावी व्यवस्था से जुड़ा बड़ा कदम मान रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर यह बिल क्या है और इससे अमेरिका की राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें :ईरान के सबसे सस्ते ड्रोन ने ट्रंप और नेतन्याहू की नाक में किया दम- खासियत घातक शाहेद की
1. सवाल: Save America Act क्या है?
जवाब: Save America Act अमेरिका में प्रस्तावित एक कानून है, जिसका मकसद चुनावों में वोट देने और वोटर रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को और सख्त बनाना है. सरल शब्दों में कहें तो इसके तहत वोट डालने से पहले मतदाता की पहचान और यह जांचने पर जोर दिया जाएगा कि वह अमेरिकी नागरिक है या नहीं.
2. सवाल: वोट करने के लिए क्या-क्या जरूरी होगा?
जवाब: अगर यह बिल लागू होता है तो संघीय चुनावों में वोट डालने के लिए कुछ नई शर्तें लागू हो सकती हैं. इनमें शामिल हैं:
- वोटर रजिस्ट्रेशन से पहले वैध सरकारी फोटो आईडी दिखाना
- अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण देना
- वोटर डेटाबेस की सरकारी एजेंसियों के जरिए अधिक सख्त जांच
- केवल कुछ खास परिस्थितियों में मेल-इन बैलेट (डाक से वोट) की सुविधा
3. सवाल: मेल-इन बैलेट पर क्या नियम हो सकते हैं?
जवाब: इस एक्ट के अनुसार डाक के जरिए वोट डालने की सर्विस सीमित की जा सकती है. यह सुविधा मुख्य रूप से इन लोगों के लिए रखी जा सकती है:
- मिलिट्री सर्विस में तैनात लोग
- गंभीर बीमारी या विकलांगता वाले मतदाता
- विदेश यात्रा पर रहने वाले नागरिक
4. सवाल: ट्रंप इस बिल को क्यों जोर-शोर से समर्थन दे रहे हैं?
जवाब: डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि सख्त वोटिंग नियम चुनावों को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बना सकते हैं. उनके अनुसार वोट डालने से पहले पहचान और नागरिकता की जांच होना जरूरी है, ताकि गैर-नागरिकों के वोट देने की संभावना खत्म हो सके.
5. सवाल: इस बिल को लेकर विवाद क्यों हो रहा है?
जवाब: डेमोक्रेटिक नेताओं और कुछ चुनाव विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के सख्त नियमों से कई ऐसे लोग भी वोट नहीं कर पाएंगे जो असलियत में योग्य मतदाता हैं, लेकिन उनके पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं. आलोचकों का मानना है कि इससे गरीब, बुजुर्ग या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मतदान करना मुश्किल हो सकता है.
6. सवाल: इससे अमेरिका की राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है?
जवाब: अगर यह कानून पास हो जाता है तो अमेरिका में चुनावी प्रक्रिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
- वोटर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ज्यादा सख्त हो सकती है.
- राज्यों को अपने वोटर रोल की नई जांच करनी पड़ सकती है.
- मेल-इन बैलेट के नियम बदल सकते हैं.
- चुनावी राजनीति में वोटिंग अधिकारों को लेकर बहस और तेज हो सकती है.
कुल मिलाकर, Save America Act अमेरिका में चुनावी प्रणाली को लेकर चल रही बहस का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. आने वाले समय में यह तय होगा कि यह बिल पास होता है या नहीं और इससे अमेरिकी लोकतंत्र पर कितना असर पड़ता है.




