2002 में पत्नी की हत्या का आरोप, आजीवन जेल की सजा, क्या अब डॉक्यूमेंट्री से निर्दोष साबित हो पाएगा पति?
साल 2002 में अपनी गर्भवती पत्नी लासी पीटरसन की हत्या के मामले में स्कॉट पीटरसन को दोषी ठहराया गया था और वह आजीवन जेल की सजा काट रहा है. अब इस चर्चित केस पर बनी नई डॉक्यूमेंट्री में कुछ नए दावे और कथित सबूत सामने आए हैं, जिनके बाद यह मामला फिर चर्चा में है.
साल 2002 में अमेरिका में प्रेग्नेंट महिला लासी पीटरसन अचानक गायब हो गई थीं. कुछ महीनों बाद उनका और उनके अजन्मे बच्चे का शव मिला. इस मामले में उनके पति स्कॉट पीटरसन को हत्या का दोषी माना गया. साल 2004 में अदालत ने उन्हें सजा सुनाई और वह आज भी जेल में हैं.
अब इस पुराने केस पर बनी एक नई डॉक्यूमेंट्री ने फिर से बहस छेड़ दी है. डॉक्यूमेंट्री में कुछ नए दावे और ऐसे सबूत दिखाए गए हैं, जो पहले सामने नहीं आए थे. इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन नए दावों से स्कॉट पीटरसन खुद को बेगुनाह साबित कर पाएंगे या अदालत का फैसला पहले की तरह ही कायम रहेगा.
क्यों चर्चा में आया स्कॉट पीटरसन केस ?
instagram- @scott_peterson_appeal
instagram- @scott_peterson_appeal
अमेरिका का चर्चित स्कॉट पीटरसन मर्डर केस एक बार फिर खबरों में है. स्कॉट पीटरसन को साल 2004 में अपनी गर्भवती पत्नी लासी पीटरसन और उनके होने वाले बच्चे कॉनर की हत्या का दोषी माना गया था. इसके बाद अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी. अब A&E की नई डॉक्यूमेंट्री "Scott Peterson: The New Evidence" में कुछ नए दावे किए गए हैं. इन दावों के बाद लोग फिर से इस मामले पर चर्चा कर रहे हैं.
डॉक्यूमेंट्री में क्या दिखाया गया?
यह डॉक्यूमेंट्री दो हिस्सों में 16 और 17 जुलाई को दिखाई जाएगी. इसमें कुछ ऐसे वीडियो, लासी के बताए जा रहे हाथ से लिखे नोट और विशेषज्ञों की राय शामिल है, जो पहले सामने नहीं आई थी. डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों का कहना है कि इन बातों से केस में पेश किए गए कुछ सबूतों पर सवाल उठ सकते हैं.
नाव और सबूतों को लेकर क्या कहा गया?
पुलिस का कहना था कि स्कॉट ने अपनी छोटी नाव से लासी के शव को समुद्र में फेंका था. लेकिन डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि दिन के समय ऐसा करना आसान नहीं था. इसमें यह भी बताया गया कि नाव में मिले एक प्लायर पर लासी के कुछ बाल मिले थे, लेकिन उस पर खून या शरीर से जुड़े दूसरे कोई निशान नहीं मिले. प्लायर भी काफी पुराना और जंग लगा हुआ था.
स्कॉट ने क्यों खरीदी नाव ?
instagram- @3spookedgirls
instagram- @3spookedgirls
मुकदमे के दौरान कहा गया था कि स्कॉट ने किसी को बताए बिना नाव खरीदी थी. लेकिन डॉक्यूमेंट्री में दिखाए गए कथित नोट्स के मुताबिक, लासी को इस नाव के बारे में पहले से पता था. अगर यह बात सही निकलती है, तो केस के एक अहम दावे पर सवाल उठ सकते हैं.
क्या लासी का अपहरण हुआ था?
instagram- @dutchhollowfarms
instagram- @dutchhollowfarms
डॉक्यूमेंट्री में यह भी कहा गया है कि हो सकता है लासी का अपहरण हुआ हो. दावा है कि उस समय इलाके में एक संदिग्ध वैन देखी गई थी. कुछ लोगों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने एक प्रेग्नेंट महिला को जबरदस्ती वैन में बैठाते देखा था. बाद में वही वैन जली हुई हालत में मिली थी. यह भी दावा किया गया कि पुलिस का खोजी कुत्ता उसी इलाके तक पहुंचा था.
क्यों वकील स्कॉट को बेगुनाह मानते है ?
स्कॉट पीटरसन के पुराने वकील मार्क गेरागोस का कहना है कि उन्हें आज भी लगता है कि स्कॉट ने यह हत्या नहीं की. उनका कहना है कि कई सालों तक ऐसे मामलों पर काम करने के अनुभव के आधार पर उन्हें ऐसा महसूस होता है. हालांकि, स्कॉट कई बार अदालत से अपनी सजा रद्द करने की मांग कर चुका है, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिली है.




