Begin typing your search...

फ्रीज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, अमरनाथ हिमलिंग मान पूजा करने उमड़ पड़ी भीड़; लोग बोले- साक्षात प्रकट हुए भोलेनाथ; देखिए वीडियो

आगरा के एक घर के फ्रिज में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बनने का दावा किया जा रहा है. इसे देखकर लोगों ने अमरनाथ के हिमलिंग से जोड़ते हुए पूजा-पाठ और चढ़ावा शुरू कर दिया है. हालांकि, इस घटना की किसी वैज्ञानिक या प्रशासनिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है.

amarnath-ice lingam Like shivling Formation Found Inside a Fridge in Agra
X
आगरा में फ्रीज में बनी अमरनाथ हिमलिंग जैसी आकृति 
( Image Source:  x.com/Sachingupta )

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यहां एक घर के फ्रिज में बर्फ जमने के दौरान ऐसी आकृति बन गई, जिसे लोग भगवान शिव के शिवलिंग जैसा मान रहे हैं. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग उस घर पर पहुंचने लगे.

स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्रीजर में बनी यह बर्फ की आकृति अमरनाथ गुफा में बनने वाले प्राकृतिक हिम शिवलिंग जैसी दिखाई देती है. इसी विश्वास के चलते कई लोगों ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी. घर में अगरबत्ती, दीपक और फूल चढ़ाए जा रहे हैं, वहीं श्रद्धालु प्रसाद और चढ़ावा भी अर्पित कर रहे हैं.


घटना का वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि पहले परिवार के लोगों ने ही इस आकृति को देखा. इसके बाद इसकी जानकारी पड़ोसियों को मिली और देखते ही देखते आसपास के लोग भी दर्शन के लिए पहुंचने लगे. सोशल मीडिया पर भी इस घटना के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.



क्या बोले विशेषज्ञ?

हालांकि, इस तरह की बर्फ की आकृतियों को लेकर कोई वैज्ञानिक या प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है कि यह किसी चमत्कार का प्रमाण है. विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान, नमी और पानी के जमने की प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण कई बार बर्फ अलग-अलग आकार ले लेती है. वहीं दूसरी ओर, आस्था रखने वाले लोग इसे भगवान शिव का आशीर्वाद मान रहे हैं.



फिलहाल यह घटना आगरा और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. बड़ी संख्या में लोग इसे श्रद्धा की नजर से देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे प्राकृतिक प्रक्रिया का परिणाम बता रहे हैं.

Viral Video
अगला लेख