PM मोदी को सेशेल्स ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, अब तक कितने देश कर चुके हैं ऐसा? देखें पूरी लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘Guardian of the Blue Horizon’ से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई, ब्लू इकोनॉमी और सतत विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया.
पीएम मोदी का दुनिया भर में बज रहा डंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सेशेल्स (Seychelles) का सर्वोच्च सम्मान 'Guardian of the Blue Horizon' प्रदान किया गया है. यह सम्मान जलवायु परिवर्तन से लड़ाई, हरित विकास (Green Growth), ब्लू इकोनॉमी और पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके प्रयासों को मान्यता देता है. सेशेल्स की ओर से दिए गए इस सम्मान में पीएम मोदी के नेतृत्व में जलवायु कार्रवाई, छोटे द्वीपीय देशों (Small Island Developing States) के समर्थन, समुद्री संसाधनों के जिम्मेदार इस्तेमाल और वैश्विक पर्यावरण सहयोग को भी सराहा गया. सेशेल्स का यह सम्मान दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी और पर्यावरण, समुद्री सुरक्षा व सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग को भी दर्शाता है.
सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वह इस सम्मान को विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं और इसे उन सभी देशों व लोगों को समर्पित करते हैं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
पीएम मोदी को कौन-कौन से अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं?
यह सम्मान पीएम मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की लंबी सूची में एक और उपलब्धि है. इससे पहले मई 2026 में Food and Agriculture Organisation (FAO) ने उन्हें कृषि और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Agricola Medal से सम्मानित किया था. वहीं साल 2018 में उन्हें Seoul Peace Prize और संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित Champions of the Earth Award मिला था. Champions of the Earth Award उन्हें जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक नेतृत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के लिए दिया गया था.
पीएम मोदी को कितने देश सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज चुके हैं?
पीएम मोदी को अब तक 34 देशों अपने सर्वोच्च नागरिक या राजकीय सम्मान से नवाज चुके हैं. इसमें सबसे लेटेस्ट देश सेशेल्स है. सेशेल्स सरकार ने 28 जून 2026 को उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' (Guardian of the Blue Horizon) से सम्मानित किया है.
वर्ष 2026 के हालिया सर्वोच्च सम्मान
- सेशेल्स (28 जून ): गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन (पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास हेतु सर्वोच्च विशिष्ट सम्मान)
- स्लोवाकिया (15 जून): ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी - सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान)
- नॉर्वे (18 मई): ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट (सर्वोच्च राजकीय ग्रेड सम्मान)
- स्वीडन (17 मई): रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार (डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस - शीर्ष राजकीय पदक)
- इजरायल (26 फरवरी): 'स्पीकर ऑफ द केनेस्सेट मेडल' (Speaker of the Knesset Medal)
वर्ष 2025 के सर्वोच्च सम्मान
- ओमान: ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (रणनीतिक साझेदारी हेतु)
- ब्राजील: ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (वैश्विक कूटनीति हेतु)
- इथियोपिया: ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया
- नामीबिया: ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शियेंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस
- घाना: घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- मॉरीशस: ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन
- त्रिनिदाद और टोबैगो: द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद और टोबैगो
- बारबाडोस: 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' (Honorary Order of Freedom of Barbados)
- श्रीलंका: श्रीलंका मित्र विभूषण (Sri Lanka Mitra Vibhushana)
- साइप्रस: साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
वर्ष 2024 के सर्वोच्च सम्मान
- डोमिनिका: डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
- गुयाना: ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
- कुवैत: ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (The Order of Mubarak Al-Kabeer)
- नाइजीरिया: ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (Grand Commander of the Order of the Niger)
वर्ष 2023 के सर्वोच्च सम्मान
- ग्रीस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
- फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
- मिस्र: ऑर्डर ऑफ द नील
- पापुआ न्यू गिनी: ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
- फिजी: कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
- पलाऊ गणराज्य: एबाकल अवार्ड (Ebakl Award)
वर्ष 2016 से 2021 के बीच प्राप्त सम्मान
- भूटान (2021): ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (Order of the Druk Gyalpo)
- संयुक्त राज्य अमेरिका - USA (2020): लीजन ऑफ मेरिट (शीर्ष सैन्य-राजनयिक कमांडर सम्मान)
- रूस (2019): ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (Order of St. Andrew award)
- संयुक्त अरब अमीरात - UAE (2019): ऑर्डर ऑफ जायद
- बहरीन (2019): किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
- अफगानिस्तान (2016): स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान
- मालदीव (2019): ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन
- फिलिस्तीन (2018): ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ पैलेस्टाइन (Grand Collar of the State of Palestine)
- सऊदी अरब (2016): ऑर्डर ऑफ अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद (Order of Abdulaziz Al Saud)




