Begin typing your search...

औकात भूला पड़ोसी! हाथ काटने की धमकी देने वाला मुसादिक मलिक कौन; सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की गीदड़ भभकी

सिंधु जल संधि को लेकर एकबार फिर से पाकिस्तान ने भारत को गीदड़ भभकी दी है. पाकिस्तान के एक मंत्री ने पानी रोकने वाले के हाथ काटने की बात कही है.

musadik malik Statement Indus Waters Treaty
X

musadik malik Statement Indus Waters Treaty

( Image Source:  @AvinashKS14 )

भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. अब पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने इस मुद्दे पर कड़ा बयान देते हुए कहा है कि यदि कोई पाकिस्तान के पानी पर हाथ डालने की कोशिश करेगा तो उसका जवाब भी उसी अंदाज में दिया जाएगा. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच जल संसाधनों और आतंकवाद के मुद्दे पर तनाव बना हुआ है.

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक और रणनीतिक कदम उठाए थे. इन्हीं फैसलों में सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल था. भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करता, तब तक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा जारी रहेगी.

कौन है मुसादिक मलिक?

मुसादिक मलिक पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में केंद्रीय जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय समन्वय मंत्री है. उनको साल 2025 में केंद्रीय जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया था. इससे पहले मुसादिक केंद्रीय पेट्रोलियम और जल संसाधन मंत्री थे. पंजाब प्रांत से टेक्नोक्रेट सीट पर पाकिस्तान की सीनेट के लिए चुने गए हैं.

क्या बोला मुसादिक मलिक?

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि पाकिस्तान अब सिंधु जल संधि के मुद्दे को केवल भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद नहीं मानता, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर न्याय, जल अधिकारों और नदियों के निचले हिस्से में बसे देशों के अधिकारों से जुड़े विषय के रूप में प्रस्तुत करना चाहता है. जो हमारे पानी पर हाथ डालेगा, हम वो हाथ ही काट देंगे."

किस बात का दिया उदाहरण?

मुसादिक मलिक ने सिंधु नदी की तुलना एक ऐसे नल से की "जिसका हैंडल हमारे पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में है, जो कहते हैं कि पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने दी जाएगी." उन्होंने तर्क दिया कि किसी भी ऊपरी धारा वाले देश को नदियों के प्राकृतिक बहाव को नियंत्रित करने का एकतरफा अधिकार नहीं होना चाहिए.

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए पानी क्यों अहम?

पाकिस्तानी मंत्री के अनुसार, देश की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है. उनका कहना है कि ठपाकिस्तान की लगभग 40 से 50 प्रतिशत आबादी की आजीविका खेती से जुड़ी है. कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में 20 से 25 प्रतिशत तक योगदान देता है. खाद्य सुरक्षा काफी हद तक सिंधु नदी प्रणाली के जल पर निर्भर करती है."

भारत ने सिंधु जल संधि क्यों स्थगित की?

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए थे. इन्हीं में 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करने का निर्णय भी शामिल था. भारत का स्पष्ट रुख है कि सीमा पार आतंकवाद पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई होने तक द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े कई पहलुओं की समीक्षा जारी रहेगी.

अगला लेख