Begin typing your search...

यूसुफ को क्यों याद आए सचिन-सईद अनवर, U19 Asia Cup 2026 फाइनल में भारत की जीत पर किया पोस्ट; क्या सेलिब्रेशन को नहीं पचा पा रहे पाक खिलाड़ी

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में जिस तरह से पाकिस्तान को हराकर सेलिब्रेशन किया उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. इसको लेकर पूर्व पाक क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने भी पोस्ट शेयर की है.

IND vs PAK celebration controversy
X

IND vs PAK celebration controversy

( Image Source:  ChatGPT )

U19 Asia Cup 2026 Final, IND vs PAK: भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया. टीम इंडिया ने इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से शिकस्त दी. भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी और मोहित उल्वा ने चौका लगाकर जीत टीम इंडिया की झोली में डाल दी. जहां एक तरफ जितनी चर्चा इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी की हुई उससे कहीं ज्यादा मैच जीतकर जो भारतीय खिलाड़ियों ने सेलिब्रेशन किया उसकी हो रही है.

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के सेलिब्रेशन के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं. वहीं सेलिब्रेश में भारतीय युवा खिलाड़ियों का इतना अग्रेशन देखकर पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी भी इसको पचा नहीं पा रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सईद अनवर को याद किया.

क्यों यूसुफ को याद आए सचिन-अनवर?

एक्स पर पोस्ट शेयर करके मोहम्मद यूसुफ ने लिखा "अंडर-19 एशिया कप खत्म हो गया है, और हमेशा की तरह, दबाव के बीच भारत ने पाकिस्तान को मात दी. यह दोनों टीमों और उन खिलाड़ियों के लिए सीखने का एक बेहतरीन मंच था, जिनमें भविष्य के स्टार बनने की क्षमता है. मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि जब आप किसी भी स्तर पर खेल खेलते हैं या मुकाबला करते हैं, तो आप सिर्फ अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे होते हैं. असल में आप अपनी परवरिश, उन मूल्यों और संस्कारों का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं जो आपके माता-पिता ने बचपन में आपको सिखाए थे. इसलिए, जीत हो या हार, हमेशा सम्मान बनाए रखें और संयमित रहें. असली खेल भावना इसी बात से झलकती है कि आप कैसा बर्ताव करते हैं, चाहे नतीजा कुछ भी हो. रोल मॉडल लेजेंड्स #sachin & #Saeedanwar"

दरअसल मोहम्मद यूसुफ ने एक तरह से भारतीय खिलाड़ियों सेलिब्रेशन के तरीके पर सवाल उठाए हैं और कहीं न कही उनको सचिन तेंदुलकर और सईद अनवर जैसे महान खिलाड़ियों से सीखने की सलाह दी है. सोशल मीडिया पर बहुत से फैंस ने टीम इंडिया के सेलिब्रेशन पर सवाल उठाए हैं.

कैसा रहा IND vs PAK फाइनल मैच?

मैच में पहले पाकिस्तान की बल्लेबाजी देखने को मिली थी और पाकिस्तान ने 50 ओवर में 337 रन बनाए थे, जिसके बाद टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 338 रनों का लक्ष्य था. पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 107, अब्दुल कादिर ने 80 और कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रन बनाए थे. भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए काव्य पटेल ने 4 और चिगुरुपति वेंकट 3 विकेट हासिल किए थे.

इसके टीम इंडिया ने 338 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया था. भारत की तरफ से कप्तान लक्ष्य राजेश ने 80, आर्यवीर सहवाग ने 58 और मोहिल उल्वा ने महज 26 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया के जीत दिला दी.

अगला लेख