Begin typing your search...

U19 Asia Cup 2026: 'आतंकवादी देश की नफरत...', भारतीय खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, सोशल पर कुछ भी कर रहे पोस्ट

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने सेलिब्रेशन किया, उसको लेकर पाकिस्तान को अब खूब मिर्ची लगती हुई दिखाई दे रही है.

U19 Asia Cup 2026 Final ind vs pak
X

U19 Asia Cup 2026 Final ind vs pak

( Image Source:  ChatGPT )

U19 Asia Cup 2026 Final: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. टीम इंडिया को ये जीत आखिरी गेंद पर मिली. कप्तान लक्ष्य राजेश से लेकर आर्यवीर सहवाग और आखिर में जिस तरह से मोहित उल्वा ने बैटिंग की उससे जीत आसान हुई. मोहित उल्वा को उनकी कमाल की बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

वहीं टीम इंडिया ने मैच को जीतकर जिस तरह से मैदान पर सेलिब्रेशन किया उसको लेकर अब सोशल मीडिया बवाल मचा है कुछ लोग भारतीय खिलाड़ियों के इस सेलिब्रेशन से सहमत दिखे तो कुछ ने नाराजगी जताई, वहीं पाकिस्तान को तो ये देखकर इतनी मिर्ची लग गई कि उनके एक पत्रकार ने भारत को आतंकवादी देश कह डाला.

किसने भारत को कहा आतंकवादी देश?

टीम इंडिया की जीत से पाकिस्तानी बुरी तरह से हिल गए है, उनकी बौखलाहट सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है. पाकिस्तान के एक पत्रकार अम्मार मसूद ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि "भारतीय टीम से जुड़े ये दृश्य किसी भी टीम की खेल भावना को नहीं, बल्कि एक आतंकवादी देश की नफरत भरी मानसिकता को दर्शाते हैं."

क्या बोले मोहम्मद यूसुफ?

मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा "अंडर-19 एशिया कप खत्म हो गया है और हमेशा की तरह, दबाव के बीच भारत ने पाकिस्तान को मात दी. यह दोनों टीमों और उन खिलाड़ियों के लिए सीखने का एक बेहतरीन मंच था, जिनमें भविष्य के स्टार बनने की क्षमता है. मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि जब आप किसी भी स्तर पर खेल खेलते हैं या मुकाबला करते हैं, तो आप सिर्फ अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे होते हैं. असल में, आप अपनी परवरिश, उन मूल्यों और संस्कारों का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं जो आपके माता-पिता ने बचपन में आपको सिखाए थे. इसलिए, जीत हो या हार, हमेशा सम्मान बनाए रखें और संयमित रहें. असली खेल भावना इसी बात से झलकती है कि आप कैसा बर्ताव करते हैं, चाहे नतीजा कुछ भी हो."

माजिद मजीद नाम के एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिखा "एशिया कप फाइनल जीतने के लिए भारतीय अंडर-19 टीम को बधाई; पाकिस्तान जूनियर्स ने भी बहुत अच्छा खेला और कड़ी टक्कर दी लेकिन मैच के बाद क्या हुआ, यह इस वीडियो में अच्छे से बताया गया है. मेरी राय में, मैदान पर होने वाली ऐसी फालतू हरकतों को रोकने के लिए कुछ सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को भी आगे आना चाहिए."

अगला लेख