Begin typing your search...

Mojtaba Khamenei कोमा में, एक पैर भी काट दिया गया; ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर दावे में क्या-क्या?

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई खबर चल रही है कि एयरस्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वे कोमा में हैं और उनका कम से कम एक पैर काटना पड़ा है.

Mojtaba Khamenei photo
X

Mojtaba Khamenei 

( Image Source:  Sora_ AI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Published on: 13 March 2026 9:23 AM

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एयरस्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वे कोमा में हैं और उनका एक पैर काटना पड़ा है. यह हमला वही बताया जा रहा है जिसमें उनके पिता और ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी.

ब्रिटिश टैब्लॉयड The Sun की रिपोर्ट के अनुसार 56 वर्षीय मुजतबा खामेनेई इस समय तेहरान के एक अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज करा रहे हैं. हालांकि इन दावों की पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है.

क्या एयरस्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल हुए थे मुजतबा खामेनेई?

रिपोर्ट के मुताबिक मुजतबा खामेनेई को उस हमले में गंभीर चोटें आईं जिसमें उनके 86 वर्षीय पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई थी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे उसी हमले में घायल हुए या किसी अन्य हमले में. सूत्रों का दावा है कि हमले में उन्हें बेहद गंभीर शारीरिक चोटें आईं और उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है.

क्या सच में उनका पैर काटना पड़ा और वे कोमा में हैं?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमले के बाद उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उनका कम से कम एक पैर काटना पड़ा. साथ ही पेट या लीवर में भी गंभीर चोट आई है. एक सूत्र ने कहा कि 'उसके एक या दोनों पैर काट दिए गए हैं. उसका लीवर या पेट भी फट गया है. बताया जा रहा है कि वह कोमा में भी है.'

उनका इलाज कहां और किस निगरानी में चल रहा है?

रिपोर्ट के अनुसार मुजतबा खामेनेई का इलाज तेहरान के सीना यूनिवर्सिटी अस्पताल में चल रहा है. अस्पताल के जिस हिस्से में उनका इलाज किया जा रहा है, उसे पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां कड़ी सुरक्षा तैनात है. बताया जा रहा है कि ईरान के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ ट्रॉमा सर्जन मोहम्मद रज़ा ज़फ़रघांदी खुद उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं.

क्या वे अभी भी ईरान के युद्ध संचालन का नेतृत्व कर रहे हैं?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिलहाल मुजतबा खामेनेई ईरान की सैन्य रणनीति को सीधे तौर पर संचालित नहीं कर रहे हैं. हालांकि इसके बावजूद ईरान की सैन्य गतिविधियां लगातार जारी हैं. कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि ईरान की राजनीतिक और सैन्य प्रणाली इतनी संगठित है कि वह किसी एक नेता के सक्रिय न होने पर भी काम करती रहती है. एक ईरानी एक्सपर्ट ने कहा कि 'उनके पिता एक ऐसी व्यवस्था छोड़कर गए हैं जो अब पूरी तरह एक्टिव हो चुकी है और जिसे एक ‘भूत’ भी चला सकता है.' उन्होंने आगे कहा कि 'इसी वजह से ईरान की मिसाइलें और ड्रोन अभी भी उड़ रहे हैं और यही कारण है कि यह युद्ध जारी रहेगा.'

क्या ईरान सरकार नेतृत्व की निरंतरता दिखाने की कोशिश कर रही है?

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के सरकारी टीवी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि देश में नेतृत्व सामान्य रूप से जारी है. इसके लिए एक बयान प्रसारित किया गया जिसे खामेनेई का पहला संदेश बताया गया. हालांकि यह बयान खुद खामेनेई ने नहीं दिया, बल्कि एक न्यूज एंकर ने उसे पढ़कर सुनाया. इस संदेश में ईरान ने अपने दुश्मनों से बदला लेने और क्षेत्रीय समुद्री मार्गों पर हमले जारी रखने की चेतावनी दी.

क्या इन दावों की पुष्टि हो पाई है?

रिपोर्ट में किए गए कई दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल संभव नहीं है. ईरान में इंटरनेट प्रतिबंध और सुरक्षा व्यवस्था के कारण विश्वसनीय जानकारी सीमित है. इस वजह से मुजतबा खामेनेई की वास्तविक स्थिति को लेकर अभी भी कई सवाल बने हुए हैं.

ईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख