Begin typing your search...

Israel Iran News: खामेनेई से लेकर नसीरज़ादेह तक, America और इजराइल ने किन ईरानी नेताओं का किया खेल खत्म? देखें लिस्ट

Israel Iran War News: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले ने ईरान की टॉप लीडरशिप को हिला कर रख दिया है. खामेनेई से लेकर रक्षा मंत्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडरों तक कई बड़े ऐसे नाम हैं जिन्हें ज्वाइंट ऑपरेशन में मार गिराया गया है.

List of Iranian leaders killed in strike of Israel and America read the detail
X
( Image Source:  X- @ahdathiiran )

Israel Iran War Update: 28 फरवरी 2026 को मिडिस ईस्ट में तनाव उस समय और बढ़ गया जब इजरायल और अमेरिका ने ईरान के अहम ठिकानों पर एक बड़े और समन्वित सैन्य अभियान की शुरुआत की. इन हमलों में रणनीतिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें परमाणु साइट्स, मिसाइल फैक्ट्रियां, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अड्डे और तेहरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के परिसर के पास स्थित दफ्तर शामिल थे.

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर दावा किया कि संयुक्त अमेरिका-इजरायल हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत हो गई है. ट्रंप ने अपने बयान में खामेनेई को इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक बताया और इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता करार दिया.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

ट्रंप ने लिखा, "यह केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय नहीं है, बल्कि उन सभी महान अमेरिकियों और दुनिया के कई देशों के लोगों के लिए भी है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूंखार गिरोह ने मारा या घायल किया." इसके साथ ही इजराइल और ईरान के जरिए कि गए हमलों में ईरान के कई नेताओं की भी मारे जाने की खबर है.

इजराइल और अमेरिका के हमलों में कौन नेता मारे गए?

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इजरायल की सैन्य कार्रवाई से जुड़े दो सूत्रों और एक क्षेत्रीय सूत्र ने बताया कि ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर के मारे जाने की आशंका है.

एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा, N12News के मुख्य राजनीतिक विश्लेषक अमित सेगल ने अपने X पोस्ट में कहा कि इजरायली रक्षा बल (IDF) के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि खामेनेई के शीर्ष सलाहकार अली शमखानी और खामेनेई के सैन्य सलाहकार को भी मार गिराया गया है.

  • अली खामेनेई- ईरान के सर्वोच्च नेता
  • अमीर नसीरजादेह- ईरान के रक्षा मंत्री
  • मोहम्मद पकपूर- रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर
  • अली शमखानी- सर्वोच्च नेता खामेनेई के शीर्ष सलाहकार
  • मोहम्मद शिराज़ी- ईरानी मिलिट्री ब्यूरो
  • हुसैन जबल- एसपीएनडी चेयरमैन
  • रेज़ा मोज़ाफ़री-निया- एसपीएमडी का पूर्व चेयरमैन

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian को भी इस हमले में निशाना बनाया गया था, लेकिन उनकी स्थिति अभी साफ नहीं है. ईरानी मीडिया ने आयतुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि कर दी है.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख