Begin typing your search...

Israel Strikes in Iran: कौन थे Ali Mohammad Naeini और General Ismail Ahmadi, जिनकी Air Strike में हुई मौत?

Israel के ताजा हमलों में Iran के दो बड़े सैन्य अधिकारी मारे गए, जिससे उसकी रणनीतिक ताकत को बड़ा नुकसान हुआ है. लगातार हमलों से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और हालात और गंभीर होते जा रहे हैं.

ali mohammad naeini General Ismail Ahmadi photo
X

IRGC प्रवक्ता और बासिज चीफ की मौत, ईरान को दोहरा झटका

( Image Source:  X@WarFlash_2630/@clashreport )

Israel Strike in Iran: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इजरायल ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें ईरान को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं. इस हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी (Ali Mohammad Naini) की मौत हो गई, वहीं बासिज फोर्स के खुफिया प्रमुख जनरल इस्माइल अहमदी (General Ismail Ahmadi) भी मारे गए.

कौन थे अली मोहम्मद नैनी?

अली मोहम्मद नैनी IRGC के अहम चेहरे माने जाते थे. उन्हें 2024 में कमांडर-इन-चीफ हुसैन सलामी ने इस पद पर नियुक्त किया था. ईरान-इराक युद्ध के अनुभवी नैनी अक्सर ईरान की सैन्य ताकत और मिसाइल क्षमताओं को लेकर बयान देते रहते थे. हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि ईरान लंबे और हाई इंटेंसिटी युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है.

कौन थे जनरल इस्माइल अहमदी?

वहीं, जनरल इस्माइल अहमदी बासिज फोर्स में खुफिया प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे. उनकी जिम्मेदारी आंतरिक सुरक्षा, जासूसी-रोधी गतिविधियों और निगरानी से जुड़ी थी. उन्हें संगठन में एक मजबूत रणनीतिक अधिकारी माना जाता था.

इजरायल ने क्या दावा किया?

इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान में 130 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स, ड्रोन (UAV) बेस और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं. इजरायली वायुसेना का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की जवाबी हमले की क्षमता को कमजोर करना और अपनी हवाई बढ़त को मजबूत करना है.

अली लारिजानी की कैसे हुई मौत?

इससे पहले 17 मार्च को हुए एक बड़े हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारिजानी की भी मौत हो गई थी. यह हमला उनके परिवार के घर पर हुआ था, जिसमें उनके बेटे और सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. लारिजानी को ईरान के शीर्ष नेतृत्व में अहम भूमिका निभाने वाला चेहरा माना जा रहा था. लगातार हो रहे इन हमलों ने ईरान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को बड़ा झटका दिया है और क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ गया है.

World Newsईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख