Begin typing your search...

Iran-US-Israel War: तेहरान में एयरपोर्ट पर हमला, सऊदी ने गिराए 16 ड्रोन और ट्रंप की 'सरेंडर' चेतावनी…जानें टॉप अपडेट्स

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष लगातार आठवें दिन और ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है. तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हुए हमलों और खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन व मिसाइल घटनाओं से पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है. इस बीच ट्रंप की ईरान को ‘बिना शर्त सरेंडर’ की चेतावनी दी है.

Iran-US-Israel War: तेहरान में एयरपोर्ट पर हमला, सऊदी ने गिराए 16 ड्रोन और ट्रंप की सरेंडर चेतावनी…जानें टॉप अपडेट्स
X
( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )

Iran-US-Israel War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब लगातार आठवें दिन में पहुंच गया है. इस दौरान इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में एक और बड़े हमले किए हैं. जानकारी के मुताबिक तेहरान के एक बड़े व्यावसायिक हवाईअड्डे पर विस्फोट हुए और रनवे पर खड़े कुछ विमानों में आग लग गई.

यह टकराव 28 फरवरी को तेहरान में हुए एक हमले के बाद शुरू हुआ था और धीरे-धीरे बड़ा होता चला गया. अब यह संघर्ष सिर्फ हवाई हमलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हिंद महासागर में नौसैनिक गतिविधियां और खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन हमले भी देखने को मिल रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी होगा जब वह बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण करे. आइये जानते हैं आज के टॉप अपडेट्स

Iran-US-Israel War के टॉप अपडेट्स

  • दुबई हवाईअड्डे के ऊपर भी धमाके की आवाज सुनाई दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना इंटरसेप्शन के बाद गिरे मलबे के कारण हुई थी. दुबई मीडिया ऑफिस ने इसे एक मामूली घटना बताया है, जिसमें किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है.
  • सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने भी ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान को समझदारी से काम लेना चाहिए और किसी भी तरह की गलत गणना से बचना चाहिए, क्योंकि हाल के दिनों में सऊदी अरब की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिशें हुई हैं.
  • अमेरिका ने दावा किया है कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के पहले हफ्ते में ईरान के भीतर 3000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इसी दौरान खाड़ी क्षेत्र में ईरान की जवाबी कार्रवाई भी तेज हो गई है. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक दुबई और बहरीन की राजधानी मनामा में भी विस्फोटों की आवाज सुनी गई है.
  • लेबनान की सरकारी मीडिया ने भी एक नई झड़प की जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार इजरायली सेना ने लेबनान-सीरिया सीमा के पास एक लैंडिंग ऑपरेशन की कोशिश की, जिसके बाद वहां लड़ाई छिड़ गई. हिजबुल्लाह ने भी कहा है कि उसके लड़ाके इस टकराव में शामिल थे.
  • सऊदी अरब ने यह भी बताया कि उसने शायबा तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे 16 ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया. रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि ड्रोन को सुबह के समय इंटरसेप्ट किया गया. हालांकि इन ड्रोन का स्रोत क्या था, इसकी जानकारी नहीं दी गई.
  • दूसरी ओर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि वे होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए अमेरिकी सुरक्षा बलों के इंतजार में हैं. इस क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और जहाजों की आवाजाही को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.
  • वाशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि अमेरिका तेहरान के साथ किसी भी समझौते पर तभी विचार करेगा जब ईरान पूरी तरह झुक जाए. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान में नया नेतृत्व आना चाहिए.
  • ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके अनुसार मोजतबा खामेनेई ईरान का अगला नेता बनने के लिए स्वीकार्य नहीं होंगे. मोजतबा, अली खामेनेई के बेटे हैं, जिनकी हाल ही में हत्या कर दी गई थी.
  • तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर भारी हवाई हमले हुए हैं. इन हमलों में कितने लोगों की जान गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
ईरान इजरायल युद्धवर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख