Begin typing your search...

Strait of Hormuz खुला, Israel-Lebanon Ceasefire के बीच Iran का बड़ा फैसला; Trump बोले- Thanks

ईरान ने इजरायल और लेबनान के बीच हुए सीजफायर के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दिया है. अमेरिकी ब्लॉकेड के बावजूद ईरान के तीन तेल टैंकर 50 लाख बैरल तेल लेकर खाड़ी से निकल गए.

Iran Strait of Hormuz Shipping Rules
X

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एआई फोटो

( Image Source:  Sora_ AI )

Iran Reopens Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने अहम फैसला लिया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर की अवधि के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खुला रहेगा. इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'थैक्स' कहा है.

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने ईरान के तेल निर्यात को रोकने के लिए बंदरगाहों पर ब्लॉकेड लगाया हुआ है. इसके बावजूद ईरान के तीन तेल टैंकर खाड़ी क्षेत्र से निकलने में सफल रहे हैं.

अमेरिकी ब्लॉकेड के बीच ईरान का बड़ा कदम

मैरिटाइम ट्रैकिंग कंपनी Kpler के मुताबिक, तीन ईरानी टैंकर, Deep Sea, Sonia I और Diona करीब 50 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बाहर निकल गए हैं. ये जहाज खार्ग आइलैंड से 2, 8 और 9 अप्रैल को लोड हुए थे. इन जहाजों पर अमेरिकी प्रतिबंध भी लगे हुए हैं. बावजूद इसके, सैटेलाइट इमेजरी के जरिए पुष्टि हुई कि ये जहाज बुधवार को रणनीतिक जलडमरूमध्य पार कर गए.

क्या चीन तक पहुंचेगा ईरानी तेल?

रिपोर्ट के अनुसार, इन टैंकरों का अंतिम गंतव्य स्पष्ट नहीं है, लेकिन आमतौर पर ये जहाज सिंगापुर के आसपास पहुंचते हैं, जहां जहाज-से-जहाज ट्रांसफर होता है और बाद में तेल चीन भेजा जाता है.

क्या अब लेबनान में नहीं है कोई खतरा?

इसी बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि हिज़्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लड़ाई दोबारा शुरू हुई तो दक्षिणी लेबनान लौट रहे नागरिकों को फिर से खाली कराया जा सकता है.

UAE ने ईरान पर क्या आरोप लगाए?

भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुलनासेर जमाल अलशाली ने भी बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि 28 फरवरी से अब तक UAE पर 2890 मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं. उनका आरोप है कि ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, रिहायशी इलाकों पर हमला हुआ और नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई. हालांकि UAE ने दावा किया कि उसकी रक्षा प्रणाली ने ज्यादातर हमलों को रोक दिया.

ईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख