Begin typing your search...

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की स्पीडबोट समुद्र में पलटी, 32 लोग थे सवार, 15 की मौत- देखिए हादसे का VIDEO

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट समुद्र में पलट गई. नाव में 32 भारतीय सवार थे, जिनमें से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 15 लोगों के मरने की खबर बताई जा रही है.

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की स्पीडबोट समुद्र में पलटी, 32 लोग थे सवार, 15 की मौत- देखिए हादसे का VIDEO
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 11 July 2026 4:08 PM IST

वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट समुद्र में पलट गई, जिसमें कम से कम 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. हादसे के समय नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक, तीन चालक दल के सदस्य और एक अटेंडेंट शामिल था.

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. जबकि घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. मृतकों और अन्य प्रभावित लोगों की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह हादसा 11 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे फु क्वोक द्वीप के पास होन मे रुट नगोआई (Hon May Rut Ngoai) क्षेत्र में हुआ. समुद्र में अचानक स्पीडबोट के पलटने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय नाव में 32 भारतीय पर्यटक सवार थे.

स्थानीय बचाव एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शुरुआती घंटों में 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि कई लोगों के अब भी लापता होने की आशंका है. स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल किसी आधिकारिक मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की है.

भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बयान जारी कर कहा कि फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के पलटने की दुखद घटना हुई है. दूतावास ने बताया कि स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव अभियान चला रहा है तथा घटना से जुड़ी सटीक जानकारी जुटाई जा रही है.

परिजनों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में कंट्रोल रूम स्थापित किया है. इसके अलावा हनोई में भी अलग हेल्पलाइन शुरू की गई है, ताकि परिजन जानकारी प्राप्त कर सकें और आवश्यक सहायता मिल सके.

राहत अभियान जारी

फिलहाल समुद्र में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. अधिकारियों का कहना है कि अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में प्रभावित लोगों की अंतिम संख्या और अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी.

अगला लेख