Begin typing your search...

कश्मीर में भेजे थे 10000 आतंकी, पाकिस्तानी धर्मगुरु ने कर दिया पड़ोसी का चेहरा बेनकाब! हाफिज सईद पर क्या-क्या किए खुलासे?

पाकिस्तानी धर्मगुरु नसीर मिदनी ने आतंकी हाफिज सईद को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक मंच से बोलते हुए नसीर मिदनी ने कहा कि हाफिज सईद ने कश्मीर में 10 हजार आतंकी भेजे थे.

Allama Naseer Madni
X

Allama Naseer Madni

( Image Source:  X/ @ChaosDiscussion )

पाकिस्तान अक्सर भारत के खिलाफ साजिश रचता रहता है, इंटरनेशनल मंच पर भले ही हमारा पड़ोसी देश शांति और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई ढिंढोरा पीटता हो लेकिन पीठ पीछे वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आता. पाकिस्तान के कई आतंकी संगठन अक्सर भारत में हमला करने की फिराक में रहते हैं और कई हमले कर भी चुके हैं. जैसे मुंबई का 26/11, पहलगाम अटैक, पुलवामा अटैक आदि और हर बार पाकिस्तान इसमें अपना हाथ न होने की एक्टिंग करता है. वहीं अब पाकिस्तानी धर्मगुरु नसीर मिदनी ने ही अपने देश और उसके द्वारा पाले गए आतंकी हाफिज सईद की पोल खोलकर रख दी है.

नसीर मदनी दिल का दौरा पड़ने के बाद एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर नजर आए हैं. 14 अगस्त को बहावलनगर में एक ऐसे सम्मेलन को संबोधित करते हुए, जिसका संबंध बैन आतंकी संगठन से बताया जा रहा है, मदनी ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि सईद ने कश्मीर में 10,000 आतंकवादियों को भेजा था. मदनी के इस बयान के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है.

हाफिज सईद को लेकर मदनी ने क्या दावा किया?

मदनी ने अपने संबोधन में दावा किया कि हाफिज सईद ने कश्मीर में 10,000 आतंकवादियों को भेजा था. उनके इस बयान ने कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की कथित गतिविधियों और सईद की भूमिका को लेकर बहस को फिर चर्चा में ला दिया है. यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब भारत में सईद के खिलाफ कई आतंकी मामलों और जांचों का संदर्भ लगातार सामने आता रहा है.

हाफिज सईद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है. इस संगठन पर भारत के खिलाफ कई बड़े और घातक आतंकी हमलों में शामिल होने के आरोप हैं. संयुक्त राष्ट्र ने अल-कायदा और तालिबान से संबंधों के कारण 2005 में लश्कर-ए-तैयबा पर बैन लगाया था. इसके बाद 2008 में अमेरिका ने हाफिज सईद को अपनी वैश्विक आतंकवादी सूची में शामिल किया.

कब सामने आया था सईद का नाम?

हाफिज सईद का नाम 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों की जांच में भी सामने आया था. 26/11 हमले में 10 आतंकवादी समुद्री रास्ते से मुंबई पहुंचे और शहर के कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया. लगातार कई दिनों तक चले इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 300 लोग घायल हुए थे. मुंबई के व्यस्त और प्रमुख इलाकों पर हुए इस हमले का असर भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पड़ा था.

क्या पहलगाम आतंकी हमले के पीछे भी सईद था?

हाफिज सईद का नाम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में भी सामने आया है. इससे पहले जुलाई में जम्मू की एक अदालत ने इस मामले में सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था. पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. मृतकों में अधिकांश नागरिक थे. इस हमले के बाद जांच एजेंसियों ने इसके पीछे मौजूद नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका की जांच तेज की थी.

अगला लेख