Begin typing your search...

Condom Crisis in Winter Olympics: ये कैसा खेल? 72 घंटे के अंदर खत्म हो गए 10 हजार कंडोम

Condom Crisis Winter Olympics: मिलान-कोर्टिना 2026 ओलंपिक्स में एथलीट्स विलेज में मुफ्त कंडोम स्टॉक केवल तीन दिनों में खत्म हो गया, डिमांड बढ़ने पर आयोजन और सप्लाई की व्यवस्था कर रहे हैं.

Condom Crisis in Winter Olympics: ये कैसा खेल? 72 घंटे के अंदर खत्म हो गए 10 हजार कंडोम
X
( Image Source:  @kwekuedilson-X )
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Published on: 14 Feb 2026 2:41 PM

मिलान-कोर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स में एक अनोखी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. एथलीट्स विलेज में मुफ्त कंडोम का स्टॉक केवल तीन दिनों में ही खत्म हो गया. आयोजकों ने शुरुआत में 10,000 पैक उपलब्ध कराए थे, लेकिन प्रतियोगिता शुरू होने के कुछ ही दिनों में मांग इतनी बढ़ गई कि यह स्टॉक समाप्त हो गया.

इस मामले ने आयोजकों को परेशान कर दिया है और एक्स्ट्रा डिमांड हो गई. एथलीट्स ने इस कमी पर नाराजगी जताई है, हालांकि आयोजकों ने नए स्टॉक की आपूर्ति का आश्वासन दिया है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि नए कंडोम कब तक एथलीट्स तक पहुंचेंगे.

एथलीट्स विलेज में कंडोम की कमी क्यों हुई?

एक एथलीट ने इतालवी अखबार La Stampa को बताया कि 'सप्लाई केवल तीन ही दिनों में खत्म हो गई. उन्होंने वादा किया कि आपकी डिंमांड पूरी की जाएगी, लेकिन कौन जानता है कब? आयोजक समिति इस उच्च मांग के लिए अनजान थी और अब शेष खेलों के लिए अतिरिक्त वितरण की व्यवस्था करने में जुटी है.

पेरिस ओलंपिक्स के मुकाबले कम थे पैक

La Stampa की रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस ओलंपिक्स में एथलीट्स को लगभग 3 लाख कंडोम मिले थे, यानी प्रति दिन प्रत्येक एथलीट को दो कंडोम. लेकिन मिलान-कोर्टिना विंटर गेम्स के लिए शुरुआती स्टॉक केवल 10,000 पैक था. इसकी तुलना में यह संख्या बेहद कम रही, जिससे मांग जल्दी खत्म हो गई.

क्या है ओलंपिक गांव में अन्य सुविधाएं?

लॉम्बार्डी क्षेत्र के गवर्नर अतिलियो फोंटाना ने कहा कि 'हम ओलंपिक गांव में एथलीटों को मुफ्त कंडोम उपलब्ध कराते हैं. यदि यह कुछ लोगों को अजीब लगे, तो वे स्थापित ओलंपिक प्रथा से अनजान हैं. यह परंपरा 1988 सियोल ओलंपिक्स से चली आ रही है, ताकि एथलीटों और युवाओं में यौन संचारित रोगों (STDs) से बचाव की जागरूकता बढ़ाई जा सके. यह ऐसा विषय है, जिसे शर्मिंदगी का कारण नहीं होना चाहिए." इसके अलावा, एथलीट्स गांव में जिम, टेबल फुटबॉल, एयर हॉकी, पियानो जैसी मनोरंजन सुविधाएं और कोका-कोला तथा स्मूदी से भरी फ्री ड्रिंक मशीनें उपलब्ध हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्पेन की फिगर स्केटर ओलिविया स्मार्ट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें कंडोम पैक दिखाए गए थे, जिन पर लॉम्बार्डी क्षेत्र का पीला लोगो था. उन्होंने कहा कि 'मैं उन्हें ढूंढ लिया. इसमें वह सब कुछ है जिसकी आपको जरूरत है.' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस मुद्दे को और भी ध्यान आकर्षित किया.

क्या ओलंपिक्स में कंडोम देना सामान्य है?

यह प्रथा 1988 सियोल ओलंपिक्स से शुरू हुई है, ताकि एथलीट्स और युवाओं में यौन संचारित रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके. शुरुआती स्टॉक में 10,000 पैक थे, जो केवल तीन दिनों में ही समाप्त हो गए. एथलीट्स ने अधिक आपूर्ति की मांग की है और आयोजकों से जवाबदेही की अपेक्षा जताई है.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख