Begin typing your search...

Women Power का अंतरिक्ष में जलवा! जानिए असली सुपरस्टार कौन सुनीता विलियम्स या पेगी व्हिटसन

X
Sunita Williams | Peggy Whitson | NASA | ISS | International Space Station
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Published on: 19 March 2025 6:45 PM

नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद सुनीता विलियम्स आज सुबह धरती पर लौट आईं, जिससे वह सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि, अगर अंतरिक्ष में सबसे बड़ा इतिहास रचने वाली महिला की बात करें, तो वह हैं नासा की सुपरस्टार पेगी व्हिटसन. आयोवा के एक छोटे से फार्म से निकलकर उन्होंने अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छुआ. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमान संभालने वाली पहली महिला होने के साथ-साथ कुल 665 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड बनाया.


अगला लेख