बांग्लादेश के सांसद जीएम नजरुल इस्लाम का एक होटल का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए गए और सांसद पर निजी जीवन को लेकर आरोप लगाए गए. हालांकि, विवाद बढ़ने पर जीएम नजरुल इस्लाम सामने आए और उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला कोई अजनबी नहीं, बल्कि उनकी कानूनी रूप से विवाहिता दूसरी पत्नी मरियम बेगम हैं. इसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया और वीडियो के लीक होने को लेकर भी सवाल उठने लगे.