कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन तो छात्रों के हितों के लिए शुरु किया गया था. फिर इसमें टुकड़ा टुकड़ा गैंग, नचनियों-गवईयों और जोकरों ने क्यों कैसे किसलिए पीछे के दरवाजे से “इंट्री” मार ली. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एजूकेशन मिनिस्टर से पीड़ित विद्यार्थियों के इस कॉकरोच आंदोलन के क्लेश को मोदी विरोधी ताकतों ने हथिया लिया है. जो आंदोलन छात्रों के हित के घोडों की पीठ पर दौड़ाया गया था, अब आज वही कॉकरोच आंदोलन मोदी विरोधी ताकतों में पहुंचकर मजबूरी और मतलबपरस्तों का बैखाखियों पर दिल्ली की सड़कों पर घिसट घिसट कर दम तोड़ रहा है. छात्र आंदोलन जिस मकसद से शुरु किया गया आज मौकापरस्तों और मोदी विरोधी ताकतों ने हथिया कर उस कॉकरोच आंदोलन की दशा और दिशा सब बदल डाली है. यह तमाम बातें नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और 1974 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बयान कीं. डॉ. विक्रम सिंह कॉकरोच आंदोलन की धक्का-मुक्की धींगामुश्ती के कोलाहाल कानफोड़ू शोर के बीच स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान से एक्सक्लूसिव बात कर रहे थे.