दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव लगातार सक्रिय नजर आईं. उन्होंने धरना स्थल, थाने और अस्पताल पहुंचकर घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की तथा पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निशाने पर लिया. इस बीच उनके तेवर और सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है.