AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ दुनिया भर में नौकरियों और बिजनेस के भविष्य को लेकर बहस तेज हो गई है. कई कंपनियां अब कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम करने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं. Deepak Wadhwa ने इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके ऑफिस में कर्मचारियों की संख्या कम हुई, लेकिन काम का दबाव बढ़ गया. उन्होंने कहा कि AI ने कई क्षेत्रों में काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है, खासकर टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में... कभी सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की वैल्यू पर भी AI का असर दिखाई दे रहा है, लेकिन बदलते दौर में कुछ ऐसे बिजनेस और स्किल्स हैं जिनकी जरूरत लंबे समय तक बनी रह सकती है.