प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक रुचिका नोएडा के सेक्टर 168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी में पिछले कई सालों से अपनी मां के साथ रह रही थी. सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड का कहना है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद नोएडा और दिल्ली पुलिस जांच के लिए सोसाइटी पहुंची. मेंटेनेंस विभाग से जानकारी ली और फ्लैट तक भी गई. जंतर-मंतर का वीडियो वायरल होने के बाद से रुचिका यहां नहीं आई है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है.