Begin typing your search...

WhatsApp का नया CEO बना भारतीय, आखिर कैसे सिर्फ ग्रेजुएशन कर Kunal Shah ने कर दिखाया ये कमाल

X
Kunal Shah Becomes WhatsApp Global CEO | CRED | Meta | Mark Zuckerberg | Global CEO
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 23 Jun 2026 2:00 PM IST

फिनटेक कंपनी CRED के संस्थापक कुणाल शाह को WhatsApp का नया ग्लोबल CEO बनाया गया है और वे मौजूदा प्रमुख की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. बताया जा रहा है कि Meta ने उनकी कंपनी में हजारों करोड़ रुपये के निवेश का भी ऐलान किया है. मुंबई में जन्मे कुणाल शाह ने FreeCharge और CRED जैसी सफल कंपनियां खड़ी कर भारतीय स्टार्टअप जगत में अपनी अलग पहचान बनाई. कुणाल शाह का जन्म मुंबई में हुआ. उन्होंने विल्सन कॉलेज से फिलॉसोफी में ग्रेजुएशन किया. बाद में एमबीए की पढ़ाई शुरू की लेकिन उसे पूरा नहीं किया. बहुत कम उम्र से ही उन्होंने बिजनेस और स्टार्टअप्स में रुचि दिखानी शुरू कर दी थी.


अगला लेख