Begin typing your search...

55 चौके, 8 छक्के और 306 रन! चिकन की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास, जानिए कौन है बिहार की 'लेडी सूर्यवंशी'

X
Maidan Khel Mohabbat | 15-Year-Old 'Lady Suryavanshi' Smashes 306! The Inspiring Story of Akshara

बिहार की 15 साल की युवा क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में नाबाद 306 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर नया कीर्तिमान बनाया है. उन्होंने सिर्फ 126 गेंदों में यह तिहरा शतक पूरा किया. अपनी पारी में अक्षरा ने 55 चौके और 8 छक्के लगाए. इस विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर 'लेडी सूर्यवंशी' कहा जा रहा है. अक्षरा बिहार के रक्सौल की रहने वाली हैं और उनके पिता एक छोटी चिकन की दुकान चलाते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी क्रिकेट की ट्रेनिंग में पूरा साथ दिया. अब उनका सपना भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलना है. उनकी इस पारी ने उन्हें देश की सबसे चर्चित युवा महिला क्रिकेटरों में शामिल कर दिया है.