ईरान पर हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ‘गैंग ऑफ 8’ फिर चर्चा में है; रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन से पहले कांग्रेस के इस बेहद गोपनीय समूह को ब्रीफ किया. अमेरिकी कानून टाइटल 50 के तहत राष्ट्रपति को कुछ संवेदनशील या गुप्त अभियानों से पहले इन नेताओं को सूचित करना होता है. ‘गैंग ऑफ 8’ अमेरिकी राजनीति में इस्तेमाल होने वाला अनौपचारिक शब्द है. इसमें कांग्रेस के आठ शीर्ष नेता शामिल होते हैं, जिन्हें अत्यंत गोपनीय खुफिया जानकारी दी जाती है.