आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स किए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर को कप्तान, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. आईपीएल में वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैच में 776 रन बनाए. अगर वैभव को 26 जून से शुरू होने वाली आयरलैंड सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वे सबसे उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. हालांकि, वैभव का यह सफर आसान नहीं रहा है. 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में जन्मे वैभव का बचपन बेहद नॉर्मल माहौल में बीता। लेकिन उनके सपने बिल्कुल नॉर्मल नहीं थे. क्रिकेट के प्रति उनका लगाव इतना ज्यादा था कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही बल्ला पकड़ लिया था। कहा जाता है कि जब बाकी बच्चे ठीक से बोलना सीख रहे थे तब वैभव क्रिकेट खेलने की जिद करने लगे थे. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन हालात और संसाधनों की कमी ने उनका सपना अधूरा छोड़ दिया. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और वही सपना अपने बेटे की आंखों में उतार दिया.