Begin typing your search...

'घर में शेर, बाहर बिल्ली नजर आते हैं; वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर संदीप पाटिल ने कसा तंज, जानें क्यों कहा ऐसा

X

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है, वह किसी सामान्य युवा बल्लेबाज की कहानी नहीं है. भारत के इस युवा बल्लेबाज ने कम उम्र में ही बड़े मंच पर बेखौफ क्रिकेट खेलकर सबका ध्यान खींचा है. हालांकि, अब उनकी बल्लेबाजी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल की एक टिप्पणी चर्चा में है. पाटिल ने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा कि दोनों घर में शेर और बाहर बिल्ली नजर आते हैं. उनका कहना था कि जब गेंद विदेशों में स्विंग और सीम करती है, तब दोनों युवा बल्लेबाजों को परेशानी होती है.