वरिष्ठ खोजी पत्रकार शीला रावल ने स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम एंड इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान से बातचीत में दाऊद इब्राहिम के ठिकाने को लेकर बड़ा दावा किया। रावल ने कहा कि दाऊद अब पाकिस्तान में नहीं है, हालांकि उन्होंने यह बात अपने सूत्रों और लंबे अंडरवर्ल्ड कवरेज के आधार पर कही है। उन्होंने बताया कि 2015 में उनकी किताब आने के दौरान तौफीक नाम के एक पाकिस्तानी व्यक्ति के बेटे से उन्हें फोन आया था, जिसके जरिए दाऊद के कराची में ठिकाने से जुड़ी जानकारी सामने आई थी. रावल के मुताबिक, दाऊद और उसके परिवार को कराची में पनाह मिलने और तौफीक के घर को सेफ हाउस के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की बातें सामने आई थीं. उन्होंने 2002 के आगरा समिट के दौरान छोटा शकील से हुई बातचीत का भी जिक्र किया, जिसमें पाकिस्तान में होने को लेकर सवाल पूछने पर उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के बयान का हवाला देते हुए जवाब मिला था.