Begin typing your search...

सम्राट चौधरी कहते हैं रात को 12 बजे लड़की निकल जाए कोई छूएगा नहीं, Jamui Viral Video याद दिलाती है मणिपुर जैसी भयावह घटना!

जमुई में दो नाबालिग छात्रों से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने 'रात 12 बजे' वाले सुरक्षा दावे सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में हैं.

सम्राट चौधरी कहते हैं रात को 12 बजे लड़की निकल जाए कोई छूएगा नहीं, Jamui Viral Video याद दिलाती है मणिपुर जैसी भयावह घटना!
X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी7 Mins Read

Published on: 22 Sept 2026 12:22 AM

बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों और जमुई से सामने आए वायरल वीडियो ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें वह रात 12 बजे तक महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की जिम्मेदारी का दावा करते नजर आते हैं. लेकिन अब सवाल यह है कि अगर सरकार के दावे इतने मजबूत हैं, तो जमुई में सामने आया यह वीडियो आखिर क्या कहानी बता रहा है?

बिहार जहां डबल इंजन की सरकार सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह बयान भी खूब चर्चा में रहा है कि कोई भी लड़की रात 12 बजे घर से बाहर निकल जाए, उसे कोई छूएगा तक नहीं. इतना ही नहीं, अपने एक पुराने वीडियो में सम्राट चौधरी यह कहते भी नजर आते हैं कि अगर रात 12 बजे कोई लड़की अपना गांव घूमकर आए और उसे किसी ने छू दिया तो वह इस्तीफा दे देंगे. अब जमुई की घटना के बाद यही पुराना बयान सोशल मीडिया पर सवाल बनकर लौट आया है. फिलहाल आपको बता दे कि जमुई वाले वायरल वीडियो पर सत्ता की कुर्सी पर बैंठे सम्राट चौधरी ने खमोश हैं.

सोशल में छाए सम्राट चौधरी के पुराने वीडियो

सम्राट चौधरी का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आते हैं कि हमारी बच्चियां, बहनें और माताएं सुरक्षित रहें, इसकी गारंटी पुलिस कर रही है और जब तक महिलाएं अपने घर नहीं पहुंच जातीं, तब तक पुलिस चैन की नींद नहीं सोएगी. लेकिन जमुई के वायरल वीडियो ने इसी दावे की परीक्षा ले ली है. अब सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी के दावों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और विपक्षी इस्तीफे की बात कर रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री जी के दोनों वीडियो काफी ट्रेडिंग में है. वहीं बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने ऐसी घटना को छिटपुट घटना बताया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर वे भी काफी चर्चा में है वहीं इस वीडियो पर उन्होंने सफाई भी दी है.

अपने ही वीडियो पर सफाई देने लगे उमेश कुशवाहा

जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ जिस तरह की शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, वह बेहद दुखद, निंदनीय और मर्माहत करने वाली है. मामले में एसआईटी का गठन किया गया है. तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. अपराधी कान खोलकर सुन लें, बिहार में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. पीड़ित परिवार को समयबद्ध न्याय दिलाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी. अपराधियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई होगी, जो आगे चलकर नजीर बनेगी. एनडीए सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. हमारे बयान को कुछ लोगों द्वारा तोड़ मरोड़कर एवं संदर्भ से काटकर गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है. मेरा आग्रह है कि बयान के किसी एक हिस्से के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय पूरा बयान सुना जाए. मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस घटना में शामिल अपराधी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और एनडीए सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है.

मणिपुर जैसी भयावह घटना को दोहराया गया हो

जमुई वायरल वीडियो पर इमरान प्रताप गढ़ी ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है? वीडियो में देखा जा सकता है कि वे किस पार्टी के समर्थक होंगे ये वेषभूषा में देखकर समझा जा सकता है ये जमुई वाला वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसा मणिपुर जैसी भयावह घटना को दोहराया जा रहा हो कमेडी वाले वीडियो पर सवाल उठाने वाले इस पर चुप क्यों?

जमुई वायरल वीडियो पर अब तक एक्शन में क्या हुआ?

बिहार पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आमजन से अपील है कि नाबालिग पीड़िता का वीडियो प्रचारित प्रसारित करना, उनकी गरिमा को ठेस पहुँचाना तथा उनकी पहचान उजागर करना POCSO ACT, IT ACT एवं JJ ACT के अंतर्गत दंडनीय अपराध है. आमजन से अपील है कि ऐसे संवेदनशील वीडियो को किसी भी माध्यम से शेयर अथवा रीपोस्ट न करें.

इसके साथ ही जमुई पुलिस ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही कड़ी कार्रवाही की जा रही है वहीं वीडियो वायरल न करने की अपील की इसी के साथ कहा कि अब तक 120 सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक्शन लिया गया है. इसी के साथ आगे बताया जा रहा है कि पुलिस ने 7 लोगों की पहचान कर ली है जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें मिथिलेश कुमार, प्रमोद कुमार और गोलू कुमार है बाकी मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

जमुई वाले 20 मिनट पर भयावह वीडियो में क्या?

बिहार के जमुई में 19 सितंबर 2026 की शाम का एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ युवक एक नाबालिग छात्र और छात्रा को घेरकर उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि कोचिंग से लौटने के बाद दोनों जमुई थाना क्षेत्र के एक पहाड़ी इलाके में फोटो खिंचवाने पहुंचे थे, जहां युवकों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया. वायरल वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाती दिखाई दे रही है और उसके साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि करीब 20 मिनट तक चले घटनाक्रम के दौरान तत्काल पुलिस कार्रवाई नहीं हुई और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों, पुलिस को सूचना मिलने के समय और वायरल वीडियो से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

सम्राट चौधरी
अगला लेख