Begin typing your search...

यूपी के दो लड़कों की जोड़ी से पहले महाभारत! कांग्रेस ने दिखाए तेवर तो सपा ने भी कर दिया क्लीयर

X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी

Updated on: 22 Sept 2026 11:51 PM IST

यूपी चुनाव में अभी करीब छह महीने बाकी हैं, लेकिन सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है. सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन रहेगा या दोनों अलग-अलग मैदान में उतरेंगे, इस पर नेताओं के बयान लगातार आ रहे हैं. कांग्रेस के इमरान मसूद खुलकर कह रहे हैं कि गठबंधन फाइनल हो, नहीं तो कांग्रेस अपनी तैयारी करेगी. वहीं सपा 2027 के लिए हर सीट पर संगठन मजबूत करने और वोट बढ़ाने की बात कर रही है. ऐसे में असली सवाल यही है. गठबंधन की बात सीटों पर अटकी है या दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर दबाव बनाने में जुटी हैं?