यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर 23 नवंबर से नई दिल्ली में औपचारिक बातचीत शुरू होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार, अखिलेश यादव ने ‘विनेबिलिटी’ यानी जीतने की संभावना को सीट बंटवारे का मुख्य आधार बताया है, जबकि कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग वाली अटकलों को खारिज करते हुए मजबूत उम्मीदवारों के चयन की बात कही है.