उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी, बीजेपी और बसपा के बीच अब असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नया गठबंधन बनाकर चुनावी मुकाबले में उतरने का ऐलान किया है. इस मोर्चे का नाम भीम-मीम रखा गया है. दोनों नेताओं ने प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है. चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भी सामने आया है. ऐसे में सवाल है कि दलित और मुस्लिम वोटों का यह समीकरण यूपी की राजनीति को कितना प्रभावित करेगा और क्या यह गठबंधन दूसरे दलों के वोट बैंक में सेंध लगा पाएगा?