भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर सैयद किरमानी ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. किरमानी का मानना है कि IPL 2026 के इमर्जिंग प्लेयर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी, शॉट मेकिंग और मैच को पढ़ने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने यहां तक कहा कि नेचुरल टैलेंट के मामले में वैभव अब ऋषभ पंत से भी आगे नजर आते हैं. साथ ही किरमानी ने ऋषभ पंत को फिटनेस, मानसिक मजबूती और खेल में अनावश्यक जोखिम लेने की आदत पर काम करने की सलाह दी. जानिए क्यों 1983 वर्ल्ड कप विजेता के इस बयान ने भारतीय क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है और कैसे वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है.