Begin typing your search...

राहुल गांधी से पहले भी हुआ था राजीव-सोनिया का बेटा, जन्म के कुछ घंटे बाद ही हो गई थी मौत; किताब में 1969 की घटना का हुआ खुलासा

X

सोनिया गांधी ने अपनी नई आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' में परिवार से जुड़ा एक बेहद निजी और दर्दनाक खुलासा किया है. किताब के मुताबिक, राहुल गांधी से पहले 18 जनवरी 1969 को राजीव और सोनिया गांधी के घर एक बेटे का जन्म हुआ था. बच्चा तय समय से करीब दो महीने पहले पैदा हुआ था और जन्म के कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई. सोनिया गांधी ने लिखा है कि नवजात को देखने के बाद राजीव और वह उससे तुरंत बेहद प्यार करने लगे थे. बच्चे को नदी में प्रवाहित करने के बजाय दक्षिण दिल्ली के मेहरौली स्थित फिरोज गांधी के फार्म हाउस में दफनाया गया था. इस घटना के करीब डेढ़ साल बाद 19 जून 1970 को राहुल गांधी का जन्म हुआ.