सोना और चांदी खरीदने वाले निवेशकों के लिए अर्थशास्त्री डॉ. शरद कोहली ने लंबी अवधि की निवेश रणनीति पर जोर दिया है. उनका कहना है कि अगर निवेशक गोल्ड या सिल्वर में पैसा लगा रहे हैं, तो उन्हें रोजाना कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए. डॉ. कोहली के मुताबिक 2 से 5 साल की अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करना ज्यादा बेहतर हो सकता है. उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि सोने-चांदी को बार-बार खरीदने और बेचने के बजाय धैर्य रखें. साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर ध्यान देने के बजाय दूसरे एसेट क्लास और रोजमर्रा की जिंदगी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.