Begin typing your search...

यूपी की रहने वाली IPS बुसरा बानो को कितना जानते हैं आप? 'अस्सलामुअलैकुम' से 'जज़ाकल्लाह' तक के विवाद की पूरी कहानी

X
सागर द्विवेदी
Edited By:सागर द्विवेदी

Published on: 15 Sept 2026 9:56 PM

पश्चिम बंगाल कैडर की IPS अधिकारी बुसरा बानो इन दिनों अपनी पूरी कहानी से ज्यादा एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. वीडियो में उन्होंने ‘अस्सलामु अलैकुम’, ‘इंशा अल्लाह’ और ‘जजाक अल्लाह’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद इस पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. एक संगठन ने उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के पास शिकायत भी दर्ज कराई है. लेकिन इस विवाद के बीच बुसरा बानो की कहानी का दूसरा पहलू भी है. कन्नौज से निकलकर AMU में PhD, सऊदी अरब में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी, शादी और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच UPSC की तैयारी और फिर दो बार परीक्षा पास कर IPS बनने तक का सफर. आखिर कौन हैं बुसरा बानो और उनके वीडियो को लेकर इतना विवाद क्यों हो रहा है?


अगला लेख