राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी अहम जिम्मेदारियों में अब एक महिला सैन्य अधिकारी की एंट्री हुई है. राजस्थान के सीकर की मेजर नवव्या शेखावत ने राष्ट्रपति की पहली महिला Army ADC के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है. UPSC CDS परीक्षा पास करने के बाद OTA चेन्नई से सैन्य प्रशिक्षण लेने वाली नवव्या ने महज करीब पांच साल के सैन्य करियर में यह मुकाम हासिल किया है. ADC का पद सिर्फ राष्ट्रपति के साथ नजर आने तक सीमित नहीं होता, बल्कि राजकीय मेहमानों के स्वागत से लेकर आधिकारिक दौरों और बेहद महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल जिम्मेदारियों तक इसका सीधा संबंध होता है. अब सवाल है कि मेजर नवव्या शेखावत की यह नई जिम्मेदारी कितनी खास है, उन्हें कितनी सैलरी मिलती है और राष्ट्रपति की ADC बनने के बाद उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं