टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. कथित तौर पर उनकी और एक साइकोलॉजिस्ट के बीच हुई WhatsApp चैट्स सामने आई हैं, जिनमें भविष्य को लेकर डर, मानसिक तनाव और अकेलेपन की भावनाओं का जिक्र बताया जा रहा है. हालांकि इन चैट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दूसरी ओर मौत से एक दिन पहले का उनका वीडियो भी चर्चा में है. जानिए जांच में सामने आए नए दावे, डेटिंग लाइफ को लेकर क्या कहा जा रहा है और पुलिस किन पहलुओं की जांच कर रही है.