अमेरिकी सांसद इलहान उमर एक बार फिर भारत को लेकर दिए गए विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं. IAMC के एक कार्यक्रम में उन्होंने भारत को कथित तौर पर 'नरसंहार के आठवें चरण' में पहुंचा हुआ बताया, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है. जानिए इलहान उमर ने क्या कहा, 'Genocide Phase 8' का क्या मतलब है, भारत को लेकर उनके पुराने विवादित बयान कौन-कौन से रहे हैं और इस पूरे विवाद पर क्यों उठ रहे हैं सवाल.