Begin typing your search...

क्या है रेलवे का नया 'One Ticket, One ID' नियम, कैसे एक गलती से कंफर्म टिकट भी हो जाएगा कैंसिल?

X
विशाल पुंडीर
Edited By:विशाल पुंडीर

Published on: 30 Sept 2026 1:44 PM

अगर आप भी त्योहारों के इस सीजन में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. रेलवे ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पूरे देश में रेलवे एक जबरदस्त और सख्त अभियान चलाने जा रहा है. स्पेशल टिकट चेकिंग ड्राइव. अगर आपके पास सही टिकट है लेकिन एक छोटी सी गलती हो गई तो आपको बिना टिकट यानी विदाउट टिकट माना जा सकता है और भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. आखिर क्या है वन टिकट वन ओरिजिनल आईडी का नया फार्मूला और आपको कौन-कौन से नियम ध्यान में रखने हैं?


अगला लेख