बहन पूजा भट्ट के लिए Ranvir Shorey से भिड़ गए थे राहुल, कार के शीशे से लेकर पसली तक तोड़ी, अब 24 साल बाद क्या कहा?
पूजा भट्ट और रणवीर शौरी के पुराने रिश्ते से जुड़ा विवाद फिर सामने आया है. पूजा के भाई राहुल भट्ट ने 24 साल पुरानी घटना को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने गुस्से में रणवीर पर हमला कर गलती की थी. उन्होंने अब अपने उस व्यवहार पर अफसोस जताया है.
पूजा भट्ट के लिए रणवीर शौरी से भिड़े थे राहुल
पूजा भट्ट और रणवीर शौरी के रिश्ते से जुड़ा एक पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है. करीब 24 साल पहले दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद पूजा के भाई राहुल भट्ट ने रणवीर पर हमला कर दिया था. अब इतने साल बाद राहुल ने उस घटना को याद करते हुए माना है कि उन्होंने गुस्से में जरूरत से ज्यादा रिएक्ट कर दिया था.
राहुल ने बताया कि उस वक्त उन्होंने रणवीर की कार का शीशा तोड़ा था और उनकी एक पसली भी टूट गई थी. इस घटना को लेकर राहुल ने अफसोस जताया और कहा कि कानून अपने हाथ में लेना उनकी गलती थी. उन्होंने यह भी बताया कि रणवीर ने बाद में मामले को आगे नहीं बढ़ाया और इस बात के लिए वह आज भी उनका सम्मान करते हैं.
क्या हुआ था उस रात?
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में राहुल भट्ट ने 2002 की उस घटना को याद किया. उन्होंने बताया कि अपनी बहन के साथ हुई घटना के बाद वह बीच में आए, लेकिन गुस्से में उनकी रिएक्शन जरूरत से ज्यादा बढ़ गया. राहुल के मुताबिक, उन्होंने रणवीर की कार का शीशा तोड़ा और उनकी एक पसली भी टूट गई. राहुल ने माना कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था. उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने कानून अपने हाथ में लेकर गलत किया और बाद में उन्हें इसकी कीमत भी चुकानी पड़ी.
रणवीर ने क्यों नहीं बढ़ाया मामला?
राहुल ने रणवीर शौरी की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने इस मामले को आगे बढ़ाने के बजाय इसे खत्म करने का फैसला किया. उनके मुताबिक, रणवीर ने मामले को आपसी सहमति से खत्म करने का तरीका अपनाया और आखिरकार एफआईआर भी खत्म हो गई. राहुल ने कहा कि आमतौर पर ऐसे मामलों में लोग बदला लेने या आर्थिक फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन रणवीर ने ऐसा नहीं किया. इसी वजह से राहुल आज भी उनके इस रवैये का सम्मान करते हैं.
कैसे खत्म हुआ पूजा-रणवीर का रिश्ता?
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट कभी एक-दूसरे के काफी करीब थे और दोनों ने साथ रहने का फैसला भी किया था. हालांकि, रिश्ते में आए विवादों के बाद दोनों अलग हो गए. रणवीर ने बाद में बिग बॉस ओटीटी 3 में भी इस पुराने रिश्ते और उससे जुड़े मेमोरिस पर बात की थी. इसके बाद रणवीर ने 2010 में कोंकणा सेन शर्मा से शादी की, जबकि पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा से विवाह किया. दोनों का डाइवोर्स भी हो गया.
अब क्या कर रहे हैं दोनों?
पूजा भट्ट फिलहाल फिल्मों से दूर हैं. उनकी पिछली फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ थी और वह ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ वेब सीरीज में भी नजर आई थीं. वहीं रणवीर शौरी फिल्मों और वेब सीरीज में लगातार काम कर रहे हैं. वह जल्द ‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे.




