Begin typing your search...

'अगर बेटी दोषी निकली तो उसी खाई में धक्का दे दो'... केतन केस में सिया के मां-बाप का बड़ा बयान

X
Ketan Agarwal को जहां से धकेला गया वहीं से Siya Goel को फेंक दो, Pune Police से मां-बाप ने की मांग|
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 26 Jun 2026 6:26 PM IST

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब सिया के माता-पिता सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि शादी से पहले उन्होंने कई बार सिया से पूछा था कि अगर वह केतन से शादी नहीं करना चाहती तो साफ बता दे, लेकिन हर बार सिया ने शादी के लिए अपनी सहमति जताई. माता-पिता का कहना है कि उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि सिया इस रिश्ते से खुश नहीं थी. उन्होंने बताया कि सिया हमेशा केतन और उनके परिवार की तारीफ करती थी और कहती थी कि उसे बहुत अच्छा परिवार मिला है. परिवार के मुताबिक, हाल ही में सिया का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया था और महाबलेश्वर ट्रिप व आगे उदयपुर में होने वाली शादी को लेकर कई योजनाएं बनाई गई थीं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच में सिया दोषी पाई जाती है और उसके खिलाफ आरोप साबित होते हैं, तो उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मां ने कहा कि जिस खाई में केतन की जान गई, अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे भी वहीं से धक्का दे देना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की गिरफ्तारी का दुख है, लेकिन कानून जो फैसला करेगा, वह उन्हें मंजूर होगा.


अगला लेख