प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री Dayashankar Mishra और विधायक Neelkanth Tiwari के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी बातचीत के दौरान नीलकंठ तिवारी की पीठ पर हल्के अंदाज में मुक्का मारते हैं. इस पर तिवारी थोड़ा झुक जाते हैं, लेकिन माहौल पूरी तरह हल्का और सहज दिखाई देता है. वीडियो में किसी तरह की नाराजगी या विवाद की स्थिति नजर नहीं आती.